विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 14, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

एक करोड़ बार देखा गया अजय देवगन की इस फिल्म का ट्रेलर!

By Monika SharmaEdited By:
Published: Fri, 14 Nov 2014 08:52 AM (IST)Updated: Fri, 14 Nov 2014 09:07 AM (IST)

अजय देवगन एक बार फिल्म मसाला फिल्म लेकर आ रहे हैं। प्रभु देवा के निर्देशन में बनी फिल्म 'एक्शन जैक्सन' ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। अजय देवगन एक बार फिल्म मसाला फिल्म लेकर आ रहे हैं। प्रभु देवा के निर्देशन में बनी फिल्म 'एक्शन जैक्सन' में सोनाक्षी सिन्हा और यामी गौतम भी हैं। फिल्म का ट्रेलर दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय हो रहा है। फिल्म में मजेदार डायलॉग्स और जबरदस्त एक्शन सीन दर्शकों को लुभाने में कामयाब रहे हैं।

करीब तीन हफ्ते पहले रिलीज हुए इस ट्रेलर को यूट्यूब पर अब तक एक करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है। ट्रेलर में हल्की फुल्की कॉमेडी से लेकर एक्शन और स्टंट तक हर मसाला डाला गया है।

ट्रेलर को दर्शकों की तरफ से मिल रही प्रतिक्रिया से टीम बेशक खुश होगी। ये देखना दिलचस्प होगा कि फिल्म को कैसा रिस्पॉन्स मिलता है। फिल्म 5 दिसंबर को रिलीज हो रही है।

पढ़ेंः अब दिखाऊंगी गायकी के तेवरः सोनाक्षी सिन्हा

पढ़ेंः सलवार-सूट में नहीं, इस ग्लैमरस लुक में नज़र आएंगी सोनाक्षी सिन्हा