विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 22, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दर्शकों का इंतजार होगा खत्म, वापसी को तैयार ऐश

By Edited By:
Published: Wed, 22 Jan 2014 09:11 AM (IST)Updated: Wed, 22 Jan 2014 01:11 PM (IST)

लंबे अरसे से दर्शक ऐश्वर्या राय बच्चन का सिल्वर स्क्रीन पर वापसी का इंतजार कर रहे हैं। अब यह इंतजार ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। लंबे अरसे से दर्शक ऐश्वर्या राय बच्चन का सिल्वर स्क्रीन पर वापसी का इंतजार कर रहे हैं। अब यह इंतजार बहुत जल्द ही खत्म होने वाला है। ऐश्वर्या अपने प्रिय निर्माता मणिरत्नम की फिल्म के साथ बड़े पर्दे पर वापसी करने के लिए तैयार हो गई हैं। चर्चा है कि ऐश ने मणिरत्नम को फिल्म के लिए 'हां' कर दी है।

पढ़ें : जलसा से अभि का प्यार अटूट, परिवार से नहीं होंगे अलग

सूत्रों ने बताया कि ऐश्वर्या राय जल्द ही मणिरत्नम की फिल्म में नजर आएंगी। बेटी आराध्या के जन्म के बाद से ऐश फिल्मों में नहीं दिखाई दी। ऐश ने कहा था कि वे आराध्या को अपना सारा वक्त देना चाहती हैं, इसलिए फिलहाल फिल्मों की ओर रुख नहीं करेंगी। हालांकि इतने दिनों तक ऐश फिल्मों के लिए ना सही लेकिन अपने कमर्शियल ऐड और अंतरराष्ट्रीय फिल्मोत्सव में मौजूदगी के चलते हमेशा सुर्खियों में बनी रहती थीं।

गौरतलब है कि कुछ समय पहले चर्चा थी कि वे अभिषेक बच्चन के साथ फिल्मों में वापसी कर रही हैं, लेकिन अब लगता है कि वो प्रोजेक्ट इतनी जल्दी शुरू नहीं होगा। ऐश ने मणिरत्नम के साथ गुरु और रावण जैसी फिल्मों में काम किया है। जैसे गुरू, रावण। ऐश की आखिरी फिल्म गुजारिश थी, जो 2010 में आई थी।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर