विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 22, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'जज्बा' में हॉलीवुड की इस हीरोइन की नकल करेंगी ऐश्वर्या!

By Edited By:
Published: Thu, 22 May 2014 08:12 AM (IST)Updated: Thu, 22 May 2014 09:23 AM (IST)

लंबे समय तक फिल्मों से दूर रहने वाली ऐश्वर्या राय ब'चन आखिरकार बड़े पर्दे पर वापसी करेंगी। चर्चा है कि ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। लंबे समय तक फिल्मों से दूर रहने वाली ऐश्वर्या राय बच्चन आखिरकार बड़े पर्दे पर वापसी करेंगी। चर्चा है कि ऐश अगली फिल्म 'जज्बा' में हॉलीवुड की जान एंजेलिना जोली को कॉपी करती हुईं नजर आएंगी।

जी हां सूत्र बताते हैं कि एंजेलिना संजय गुप्ता की आने वाली फिल्म जज्बा में एक्शन स्टंट करती दिखाई देंगी। बताया जाता है कि ये स्टंट ऐश खुद ही करेंगी। यही नहीं ये एक्शन स्टंट वैसे ही होंगे जैसे एंजेलिना ने अपनी फिल्म में किए थे। जब संजय फिल्म की कहानी लिख रहे थे, उस वक्त उन्होंने दिमाग में एंजेलिना को रखा था।

ऐसा नहीं है कि ऐश पहली बार ऐसा करने जा रही हैं। फिल्म धूम 2 में भी ऐश कुछ ऐसे ही अंदाज में नजर आईं थीं। बताया जाता है कि अभिषेक बच्चन ने ऐश की इस फिल्म के लिए पहले हामी भरी थी।

पढ़ें : संजय गुप्ता की फिल्म से कम बैक करेंगी ऐश

पढ़ें : कॉन में फ्रीडा से मिलीं ऐश्वर्या