विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 28, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अभिषेक के बाद असिन का भी 'ऑल इज वेल' का फर्स्‍ट लुक आया समने

By Pratibha Kumari Edited By:
Published: Sun, 28 Jun 2015 01:54 PM (IST)Updated: Sun, 28 Jun 2015 02:30 PM (IST)

अभिषेक बच्‍चन के बाद अब असिन का भी फिल्‍म 'आॅल इज वेल' का फर्स्‍ट लुक सामने आ गया है। उमेश ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। अभिषेक बच्चन के बाद अब असिन का भी फिल्म 'आॅल इज वेल' का फर्स्ट लुक सामने आ गया है। उमेश शुक्ला की इस फिल्म से असिन की धमाकेदार वापसी होने वाली है। वह आखिरी बार अक्षय कुमार के साथ फिल्म 'खिलाड़ी 786' में नजर आई थीं।

दीपिका के 'बॉयफ्रेंड्स' के बीच दिखा इतना प्यार कि दंग रह गए लोग!

इस फिल्म में असिन बिल्कुल नए लुक में नजर आ रही हैं और हमेशा की तरह बहुत प्यारी लग रही हैं। ये रहा उनका फिल्म 'ऑल इज वेल' का फर्स्ट लुक।

असिन इसमें एक किताब पकड़े बबली और जॉली लुक में नजर आ रही हैं। इसके साथ ही एक कैप्शन लिखा है 'इट्स ऑल अबाउट ए क्रेजी फैमिली'। इससे पहले अभिषेक बच्चन ने भी इंस्टाग्राम पर अपना फर्स्ट लुक पोस्ट किया था, जो ये रहा।

दोनों की यह फिल्म 21 अगस्त को रिलीज होने वाली है। इसमें ऋषि कपूर भी मुख्य भूमिका में हैं। उनका फर्स्ट लुक भी सामने आ चुका है। इस फिल्म के डायरेक्टर उमेश शुक्ला ओह माय गॉड जैसी फिल्म बना चुके हैं। इसलिए इस फिल्म से भी काफी उम्मीदें हैं। सुप्रिया पाठक भी इसमें नजर आएंगी। ये रहा दोनों का फर्स्ट लुक।