विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 03, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आखिर आदित्य ने रानी को कर ही दिया प्रपोज

By Edited By:
Published: Sun, 03 Mar 2013 01:22 PM (IST)Updated: Sun, 03 Mar 2013 03:46 PM (IST)

बॉलीवुड की लव अफेयर चर्चित जोड़ी रानी और आदित्य चोपड़ा हमेशा अपने अफेयर को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं। ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। बॉलीवुड की लव अफेयर चर्चित जोड़ी रानी और आदित्य चोपड़ा हमेशा अपने अफेयर को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं। सूत्रों की माने तो सुनने में आया है कि आदित्य चोपड़ा ने रानी मुखर्जी को शादी के लिए प्रपोज किया है। सुनने में अजीब लगता है ना। क्योंकि इंडस्ट्री में कुछ अफवाहें ऐसी भी हैं कि दोनों की शादी हो चुकी है।

अब यह खबर अटपटी सी लगती है। पर आदित्य से जुडे़ लोग बताते हैं कि आदि ने तो हाल ही में रानी को प्रपोज किया है और वो रानी के जबाव का इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में जब मुंबई में जब यश चोपड़ा के स्टैच्यू का उद्घाटन हुआ, तब भी यह चोपड़ा परिवार के साथ मौजूद थी। इसी अवसर पर शत्रुघन सिन्हा सबको संबोधित करते हुए रानी का नाम गलती से रानी चोपड़ा कह गए। अब यह सिर्फ छोटी सी भूल थी या वाकई दाल में कुछ काला है।

अब इस बारे में रानी से सफाई कैसे ली जाए, वो तो पब्लिक में अपनी पर्सनल लाइफ शेयर ही नहीं करना चाहती हैं। लेकिन रानी, हमारी नजरें आप पर ही हैं और आपके जवाब का भी इंतजार है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर