विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 16, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आदित्य पंचोली ने 'बाजीराव मस्तानी' के सेट पर किया हंगामा!

By Monika SharmaEdited By:
Published: Mon, 16 Feb 2015 09:22 AM (IST)Updated: Mon, 16 Feb 2015 09:44 AM (IST)

बॉलीवुड एक्टर आदित्य पंचोली निर्देशक संजय लीला भंसाली की फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' में नकारात्मक भूमिका निभा रहे हैं। सुनने में ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर आदित्य पंचोली निर्देशक संजय लीला भंसाली की फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' में नकारात्मक भूमिका निभा रहे हैं। सुनने में आया है कि हाल ही में उन्होंने फिल्म के सेट पर हंगामा खड़ा कर दिया। सूत्रों का कहना है कि पंचोली जब सेट पर पहुंचे तब उनका मूड खराब था और यूनिट के कुछ लोगों से बात करते उन्होंने बदसलूकी करना शुरू कर दिया।

कंगना की मुसीबत बढ़ा सकती है आदित्य पंचोली की किताब!

सूत्र ने कहा, 'हमारी सुबह की शिफ्ट थी और हम कुछ जरूरी सीन शूट कर रहे थे जिनके लिए पंचोली को सेट पर मौजूद रहना था। लेकिन वो सेट पर न सिर्फ देरी से आए बल्कि वो खराब मूड में भी लग रहे थे। सेट पर आने के बाद उन्होंने कुछ क्रू मेंबर्स से बात करनी शुरू की। अचानक वो क्रू मेंबर्स के साथ बदसलूकी करने लगे। हालत काबू से बाहर होने वाले थे लेकिन यूनिट के बाकी लोग वहां पहुंचे और उन्हें रोका।'

एआईबीः सोनाक्षी ने दिया महेश भट्ट को करारा जवाब

इसके तुंरत बाद पंचोली को सेट से चले जाने के लिए कह दिया गया। एक अन्य सूत्र ने बताया, 'हम न ही शूट में रुकावट चाहते थे और न ही उनके खिलाफ कोई कदम उठाकर हालात को बदतर बनाना चाहते थे। उन्हें एक दिन की छुट्टि लेने के लिए कहा गया और अगले दिन जब वो सेट पर आए तो वो पूरी तरह ठीक लग रहे थे। उन्होंने यूनिट के लोगों से अपने व्यवहार के लिए माफी भी मांगी।'

आदित्य पंचोली अक्सर अपने गुस्सैल रवैये को लेकर खबरों में बने रहते हैं। 'बाजीराव मस्तानी' में रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा लीड रोल्स में हैं।

बिग बी ने केजरीवाल का नाम लिए बिना की तारीफ