विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 15, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

तो आजकल एक्टिंग छोड़ ये कर रहे हैं अभिषेक बच्‍चन!

By Pratibha Kumari Edited By:
Published: Wed, 15 Apr 2015 03:53 PM (IST)Updated: Wed, 15 Apr 2015 05:11 PM (IST)

फिल्‍मकार फराह खान ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। उनका कहना है कि पिछले साल की उनकी हिट फिल्‍म ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। फिल्मकार फराह खान ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। उनका कहना है कि पिछले साल की उनकी हिट फिल्म 'हैप्पी न्यू ईयर' के सीक्वेल की स्क्रिप्ट लिखने की 'जिम्मेदारी' अभिषेक बच्चन ने ली है!

तो क्या प्रीति जिंटा अौर नेस वाडिया के बीच हो गया समझौता?

फराह ने बताया कि फिल्म 'हैप्पी न्यू ईयर' के हिट होने के बाद अभिषेक उन पर इसका सीक्वल बनाने के लिए जोर डाल रहे थे। इसलिए उन्होंने इसकी स्क्रिप्ट लिखने की जिम्मेदारी उन्हें ही दे डाली। कल्कि कोचलीन स्टारर फिल्म 'मार्गरीटा विद अ स्ट्रॉ' की स्क्रीनिंग के मौके पर फराह ने यह बातें कहीं।

सनी लियोन बोलीं- कुछ लोग मुझे बॉलीवुड में नहीं जीतने देंगे अवार्ड

फराह ने कहा, 'अभिषेक 'हैप्पी न्यू ईयर' के सीक्वल की स्क्रिप्ट लिख रहे हैं। उन्होंने इसकी जिम्मेदारी ली है। यदि मुझे स्क्रिप्ट पसंद आती है तो हम इसका सीक्वल बनाएंगे।' सीक्वल में अपनी भूमिका के बारे में पूछे जाने पर फराह ने कहा कि वह इसका भी निर्देशन करेंगी।

पुलिस के पास पहुंची एक्ट्रेस, कहा-मेरे पति को रोको!

फराह की फिल्म 'हैप्पी न्यू ईयर' पिछले साल दीवाली के मौके पर रिलीज हुई थी, जिसमें अभिषेक के अलावा शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण, बोमन ईरानी, विवान शाह और सोनू सूद जैसे सितारे थे।