विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 23, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अभिषेक बच्चन ने ठुकराया 10 करोड़ का ऑफर!

By Monika SharmaEdited By:
Published: Sun, 23 Nov 2014 09:06 AM (IST)Updated: Sun, 23 Nov 2014 09:26 AM (IST)

फिल्म 'हैप्पी न्यू ईयर' में अभिषेक बच्चन के नंदु भीड़े के शराबी वाले किरदार को काफी पसंद किया गया। लेकिन ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। फिल्म 'हैप्पी न्यू ईयर' में अभिषेक बच्चन के नंदु भीड़े के शराबी वाले किरदार को काफी पसंद किया गया। लेकिन अभिषेक नहीं जानते थे कि इसकी वजह से उन्हें इसी तरह के और ऑफर्स मिलने लगेंगे। हाल ही में अभिषेक से एक अल्कोहल ब्रांड का प्रचार करने के लिए संपर्क किया गया।

एक सूत्र ने बताया, 'एक बड़ी अल्कोहल कंपनी ने पिछले हफ्ते अभिषेक से संपर्क किया। मुलाकात के दौरान उन्होंने इच्छा जताई कि वो उनके ब्रांड का प्रचार करें। उन्होंने अभिषेक की आखिरी फिल्म में उनके किरदार का जिक्र करते हुए उसे ड्राइविंग फैक्टर बताया।'

सूत्र ने ये भी बताया कि इसके लिए अभिषेक को 7-10 करोड़ रुपये भी ऑफर किए गए। हालांकि अभिषेक ने इसके लिए इंकार कर दिया क्योंकि उन्हें इसका कॉन्सेप्ट पसंद नहीं आया। अभिषेक अल्कोहल ब्रांड का ऐड करके युवाओं को गलत संदेश भी नहीं देना चाहते थे।

अभिषेक ने इस खबर की पुष्टि करते हुए कहा, 'मैं व्यक्तिगत तौर पर नहीं मानता कि कोई भी आय अच्छी आय है। किसी भी ब्रांड को लेने से पहले मेरा उसमें विश्वास होना जरूरी है। मैं ऐसे प्रोडक्ट का प्रचार नहीं करूंगा, जिसे मैं खुद इस्तेमाल नहीं करता।'

पढ़ेंः हैप्पी न्यू ईयर के सीक्वल के लिए फराह पर दबाव बना रहे हैं अभिषेक

पढ़ें: अभिषेक बच्चन-हां, मैं तलाक ले रहा हूं, लेकिन