'आशिकी 2' का गायक अंकित दुष्कर्म में गिरफ्तार
फिल्म 'आशिकी 2' के गाने 'सुन रहा है न..' गाने से लोकप्रिय हुए गायक अंकित तिवारी को शादी के बहाने अपनी गर्लफ्रेंड का यौन शोषण करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। 24 वर्षीय तिवारी को वर्सोवा पुलिस ने उनकी गर्लफ्रेंड की शिकायत के बाद गिरफ्तार किया।
मुंबई। फिल्म 'आशिकी 2' के गाने 'सुन रहा है न..' गाने से लोकप्रिय हुए गायक अंकित तिवारी को शादी के बहाने अपनी गर्लफ्रेंड का यौन शोषण करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। 24 वर्षीय तिवारी को वर्सोवा पुलिस ने उनकी गर्लफ्रेंड की शिकायत के बाद गिरफ्तार किया।
महिला ने शिकायत की है कि तिवारी ने अक्टूबर, 2012 से दिसंबर 2013 तक शादी का झांसा देकर कई बार उसका यौन शोषण किया। अंकित के भाई अंकुर को भी महिला को गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी देने को लेकर गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के समक्ष बुधवार को दर्ज कराई शिकायत में पीड़िता ने कहा कि अक्टूबर, 2012 से शादी का वादा करके एक साल से अधिक समय तक अंकित बार-बार उसका यौन शोषण करता रहा। जब उसने अपना वादा पूरा नहीं किया तो उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। अंकित के खिलाफ दुष्कर्म और डराने धमकाने के अलावा अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। उनके भाई पर डराने धमकाने का आरोप लगाया गया है। दोनों के वकील नागेश मिश्रा ने आरोपों को खारिज करते हुए इसे मनगढंत बताया। उन्होंने कहा कि यह मामला अंकित से धन वसूलने के लिए दर्ज कराया गया है। पीड़िता इतने समय तक चुप क्यों रही? अंकित को सफलता मिलने के बाद वह उससे पैसा मांगने गई। मना करने पर मेरे मुवक्किलों के खिलाफ झूठी शिकायत दर्ज करा दी।
क्लिक करके जानिए, अमिताभ को कैंसर की खबर पर जया च्च्चन ने क्या कहा
क्लिक करके जानिए इस नई अभिनेत्री को पहले किस सीन के लिए क्या-क्या करना पड़ा