विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 06, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आमिर का बेटा आजाद पहली बार देखेगा फिल्म

By Edited By:
Published: Fri, 06 Dec 2013 11:08 AM (IST)

आप को भले ही याद न हो कि आपने अपनी पहली फिल्म कौन-सी देखी थी, लेकिन आजाद को यह याद ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। आप को भले ही याद न हो कि आपने अपनी पहली फिल्म कौन-सी देखी थी, लेकिन आजाद को यह याद रहने वाला है। आमिर खान और किरण राव के दो साल का यह बेटा जल्द ही अपनी पहली फिल्म देखेगा। अब इतना तो अंदाजा लगाया ही जा सकता है कि यह कौन-सी होगी!

आमिर और किरण सोचते हैं कि धूम-3 एकदम आदर्श फिल्म हैं जो आजाद को दिखाई जा सकती है। खान परिवार के करीबी एक खबरी ने बताया, 'आजाद को भी फिल्म इंडस्ट्री से थोड़ा दूर ही रखा जा रहा है, जैसा पहले जुनैद और इरा को रखा गया था। जुनैद और इरा भी आमिर के बच्चे हैं, जो पहली शादी से हुए थे। कोई आश्चर्य नहीं कि आजाद ने अभी तक कोई फिल्म नहीं देखी हो।'

धूम-3 देखना पड़ेगा महंगा, 500 रुपए की होगी टिकट

आमिर ने अपने दोस्तों के लिए धूम-3 की कुछ स्पेशल स्क्रीनिंग्स रखी हैं। इनमें से ही किसी शो में आजाद यह फिल्म देखेगा। आमिर के प्रवक्ता ने इस बात की पुष्टि की है।

(नई दुनिया)

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर