विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 15, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आमिर खान को भूख लगनी हुई बंद!

By Monika SharmaEdited By:
Published: Mon, 15 Dec 2014 10:09 AM (IST)Updated: Mon, 15 Dec 2014 10:24 AM (IST)

अपनी आने वाली फिल्म 'पीके' के प्रमोशन के लिए कई शहरों के टूर पर निकले आमिर खान ने कहा कि ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। अपनी आने वाली फिल्म 'पीके' के प्रमोशन के लिए कई शहरों के टूर पर निकले आमिर खान ने कहा कि वो अपने पेट में उड़ती तितलियों से बेहद नर्वस हैं।

राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी 'पीके' 19 दिसंबर को रिलीज होगी। आमिर ने शनिवार को ट्वीट किया, '6 दिन बचे हैं। आज जयपुर में हूं। अब तितलियां अपने पंख फैला रही हैं। मेरी भूख मर गई है, जो अच्छी बात है क्योंकि मुझे किसी भी हाल में वजन घटाना है।'

आमिर ने हाल ही में 'पीके' को वाराणसी, अहमदाबाद और रायपुर में प्रमोट किया है। आमिर फिल्म ट्रेलर और गानों को मिल रहे रिस्पॉन्स से बेहद उत्साहित हैं। उन्हें उम्मीद है कि फिल्म भी दर्शकों को पसंद आए।

फिल्म में अनुष्का शर्मा भी मुख्य किरदार में हैं।

पढ़ेंः रिलीज होते ही ये रिकॉर्ड बना देगी 'पीके'

पढ़ेंः बॉक्स ऑफिस के सारे रिकॉर्ड तोड़ सकती है 'पीके'