विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 27, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

लाइव शो में रो पड़े आमिर खान

By SumanEdited By:
Published: Mon, 27 Oct 2014 09:32 AM (GMT+05:30)Updated: Mon, 27 Oct 2014 09:46 AM (GMT+05:30)

बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान रविवार को प्रसारित हुए अपने शो 'सत्यमेव जयते' पर भावुक हो गए। ये एपिसोड टीबी जैसी जानलेवा बीमारी पर आधारित था।

News Article Hero Image

मुंबई। बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान रविवार को प्रसारित हुए अपने शो 'सत्यमेव जयते' पर भावुक हो गए। ये एपिसोड टीबी जैसी जानलेवा बीमारी पर आधारित था।

सत्‍यमेव जयते के बाद प्रसारित होने वाले शो 'मुमकिन है' के प्रसारण के दौरान आमिर इतने भावुक हो गए कि वो अपने आंसू नहीं रोक सके। उन्होंने कहा, 'मैं शो के दौरान लोगों से मिलने के बाद भावुक हो गया हूं। मुझे संभलने के लिए थोड़ा वक्त दें।' 'सत्यमेव जयते' का ये एपिसोड उन लोगों पर आधारित था जो टीबी की बीमारी से उभरे हैं और दूसरों के लिए प्रेरणा बने हैं।

'मुमकिन है' के प्रसारण के दौरान आमिर ने फोन पर कई लोगों से बात की और इस बीमारी के बारे में चर्चा की।आमिर ने कहा कि वो जहां भी गए, लोगों ने उनसे कहा कि वो शो बंद न करें। आमिर ने भरोसा दिलाया कि उनकी टीम वापस आएगी और शो कभी नहीं रुकेगा। आमिर वेन्यू पर एक विशेष विमान में पहुंचे और यहां उन्होंने एक लक्जरी होटल के हॉल को प्रसारण के लिए स्टूडियो में तब्दील किया था।

पढ़ेंः तो शाहरुख की लोकप्रियता को मान गए आमिर!

पढ़ेंः फिल्म की क्रिएटिविटी को प्रभावित करती है एंटी ड्रिंकिंग वॉर्निंग