विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 24, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रिलीज होने के दूसरे दिन फेसबुक पर आमिर खान की 'दंगल' हुई लीक

By Suchi SinhaEdited By:
Published: Sat, 24 Dec 2016 02:51 PM (IST)Updated: Sat, 24 Dec 2016 04:44 PM (IST)

आमिर खान के लिए बुरी खबर है। उनकी फिल्म 'दंगल' फेसबुक पर लीक हो गई है। बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है।

News Article Hero Image

नई दिल्ली। आमिर खान की फिल्म एक तरह बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। तो वहीं दूसरी तरफ बुरी खबर ये आ रही है कि ये फेसबुक पर हाश्मी एह नाम के शख्स ने इसे लीक कर दिया है। पूरे ढाई घंटे की फिल्म यहां लोड की गई है।

Photos: आलिया भट्ट के नए घर की पार्टी में पहुंचे ये खास मेहमान

हाश्मी ने वीडियो के साथ लिखा है 'इसे जरूर शेयर करें।' फेसबुक पर अभी तक इस फिल्म को चार लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है। कहा जा रहा है कि हाश्मी पाकिस्तानी हैं और उन्होंने फिल्म आमिर खान पर अपनी खुन्नस निकाली है। पाकिस्तान में डिस्ट्रीब्यूटर्स के विरोध के बाद बाद ये फिल्म वहां रिलीज नहीं हुई है।

Pics: जब कुनाल कपूर ने की जापान की सैर!

'दंगल' ने पहले दिन बढ़िया कमाई की है। शुक्रवार को फिल्म ने 29.78 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। फिल्म को 4300 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है। दूसरे देशों में भी इसे 1000 स्क्रीन्स पर जगह मिली है। फिल्म विशेषज्ञो की माने तो वीकेंड कलेक्शन 100 करोड़ के लगभग होने की उम्मीद है।