विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 25, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बयान पर बवाल के बाद टेंशन में आए आमिर, पत्‍नी से कहा...

By Pratibha Kumari Edited By:
Published: Wed, 25 Nov 2015 12:13 PM (IST)Updated: Wed, 25 Nov 2015 04:21 PM (IST)

जहां असहिष्‍णुता पर बयान देकर आमिर खान मुश्किलों में फंस गए हैं, वहीं खबर आ रही है कि उन्‍होंने अपनी ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। जहां असहिष्णुता पर बयान देकर आमिर खान मुश्किलों में फंस गए हैं, वहीं खबर आ रही है कि उन्होंने अपनी पत्नी किरण राव को कुछ दिनों के लिए मुंबई से दूर रहने को कहा है। आपको बता दें कि पिछले दिनों देश में कथित रूप से असहिष्णुता बढ़ने की बात मानते हुए आमिर ने कहा था कि एक समय उनकी पत्नी ने उन्हें भारत छोड़ने का सुझाव दिया था।

जो शाहरुख-आमिर नहीं कर सके, वो सलमान ने कर दिखाया

उन्होंने लेखकों-कलाकारों द्वारा पुरस्कार वापसी का भी समर्थन किया और कहा कि विरोध का यह भी एक तरीका है। 50 वर्षीय आमिर को अपने इस बयान के बाद हिंदू संगठनों और बीजेपी के विरोध का सामना करना पड़ रहा है। जगह-जगह उनके पुतले जलाए जा रहे हैं और मुंबई स्थित उनके घर पर भी विरोध प्रदर्शन किया गया। फिलहाल पुलिस ने उनके घर की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है।

सूत्र ने बताया, 'आमिर ने किरण को दो-तीन दिनों के लिए मुंबई से दूर रहने को कहा है। उन्होंने यह सुझाव सुरक्षा चिंता की वजह से दिया है। दोनों ने तय किया है कि वो इस मुद्दे पर अब कुछ नहीं कहेंगे।' सोमवार को रामनाथ गोयनका पत्रकारिता पुरस्कार दिए जाने के लिए आयोजित कार्यक्रम में आमिर ने कहा था, 'देश में जो कुछ भी हो रहा है, हम अखबारों में उसके बारे में पढ़ते रहते हैं। टीवी पर देखते रहते हैं और निश्चित रूप से मुझे भी चेतावनी दी गई है। मैं इंकार नहीं करूंगा। कई मौकों पर मुझे आगाह किया गया है।'

प्रियंका ने सेक्स के बाद शॉवर सीन से मचाई खलबली, तस्वीरें हुईं वायरल

आमिर ने कहा कि वो खुद भी महसूस करते हैं कि पिछले छह-आठ महीनों में असुरक्षा की भावना बढ़ी है। आमिर ने बताया, 'जब मैंने घर पर किरण से इस बारे में बात की, तो उन्होंने कहा कि क्या हमें भारत छोड़कर चले जाना चाहिए?' उनके मुताबिक, किरण अपने बच्चे की सुरक्षा के लिए चिंतित हैं। वो आसपास के माहौल को लेकर चिंतित हैं। वो हर दिन अखबार खोलने से डरती हैं। इससे पता चलता है कि देश में बेचैनी बढ़ रही है। आप खुद समझ सकते हैं कि ऐसा क्यों हो रहा है?