सनी लियोनी के खिलाफ मुंबई में शिकायत दर्ज, जानें क्या है माजरा
इस मामले में सनी लियोनी के खिलाफ ये दूसरी शिकायत है। इससे पहले दिल्ली में भी उनके खिलाफ एक शिकायत दर्ज करवाई जा चुकी है।
मुंबई। सनी लियोनी ने जब प्रो-कबड्डी लीग की एक इवेंट में नेशनल एंथम गाया था, तो सोचा भी नहीं होगा, कि उनकी ये कोशिश इतनी कंट्रोवर्सी भी पैदा करेगी। नेशनल एंथम गलत ढंग से गाने के लिए सनी के खिलाफ मुंबई में भी शिकायत दर्ज हुई है।
ये शिकायत मुंबई के अंधेरी पुलिस स्टेशन में समाजसेवी पृथ्वी म्हास्के ने दर्ज करवाई है। शिकायतकर्ता का आरोप है, कि सनी लियोनी ने देश का राष्ट्रगान गलत तरीके से गाया था। पृथ्वी म्हस्के का मानना है, कि ये सस्ती पब्लिसिटी पाने के लिए सनी लियोनी का महज एक स्टंट है। इससे पहले दिल्ली के न्यू अशोक नगर थाने में भी नेशनल एंथम गलत ढंग से गाने जाने के आरोप में सनी के खिलाफ मामला दर्ज किया जा चुका है।
इसे भी पढ़ें: सनी लियोनी ने सबके सामने किया वो, देखकर लोग हुए हक्के-बक्के, शिकायत दर्ज
आपको बता दें, कि प्रो-कबड्डी लीग के चौथे सीजन में जयपुर पिंक पैंथर्स और दबंग दिल्ली के बीच हुए मुकाबले से पहले सनी ने नेशनल एंथम गाया था। उस वक्त सनी ने इसे खुद के लिए सम्मानजनक बताते हुए कभी ना भूलने वाला लम्हा बाताया था।