Move to Jagran APP

इन पांच अभिनेताओं से लगाया था रेखा ने दिल, लेकिन...

अभिनेत्री रेखा का रूप करिश्माई है, इस बात से शायद ही किसी को ऐतराज हो। लेकिन उनका जादू जिस तरह फिल्मी दर्शकों पर आज भी

By rohitEdited By: Published: Fri, 10 Oct 2014 11:01 AM (IST)Updated: Fri, 10 Oct 2014 11:14 AM (IST)
इन पांच अभिनेताओं से लगाया था रेखा ने दिल,  लेकिन...

अभिनेत्री रेखा का रूप करिश्माई है, इस बात से शायद ही किसी को ऐतराज हो। लेकिन उनका जादू जिस तरह फिल्मी दर्शकों पर आज भी चढ़ा हुआ है, वैसा जादू उनके दिल के करीब होने वाले कलाकारों पर क्यों नहीं हुआ? ये सब रेखा के साथ फिल्म करके उनके दिल में उतरे, प्यार के किस्से गढ़े, चर्चा पाए और फिर कुछ समय बाद दूर हो गए। आखिर कौन थे वे?

loksabha election banner

हम डालते हैं एक नजर उन कलाकारों पर, जिनके साथ रेखा के रिश्ते बने और चर्चा में आए। रेखा की पहली हिंदी फिल्म थी 'सावन भादो'। सांवली और मोटी दिखने वाली रेखा की यह फिल्म हिट साबित हुई और इसके गीत भी। इस फिल्म के हीरो थे नवीन निश्चल। दोनों ने साथ काम क्या किया, एक रिश्ता बना। बाद में दोनों ने कई फिल्में साथ कीं, तो दोनों की दोस्ती की खबर भी फैली। यह रेखा की पहली प्रेम कहानी थी। इसी क्रम में एक फिल्म आई 'दो शिकारी', जिसमें रेखा के हीरो थे विश्वजीत। इसी फिल्म के लिए रेखा ने पहली बार किस सीन दिया था। यह बात तब रातोंरात चर्चा में आ गई, जब तस्वीर एक मशहूर फिल्मी पत्रिका के कवर पर छप गई। कहा जाता है कि अभिनेता विश्वजीत इस बात से बेहद खुश थे, लेकिन रेखा इस सीन को करने के बाद बेहोश हो गई थीं। दरअसल, वे इस सीन के लिए तैयार नहीं थीं, लेकिन फिल्म की जरूरत का वास्ता दिया गया, तो उन्हें यह सीन करना पड़ा। इस फिल्म के बाद रेखा का नाम विश्वजीत के साथ जुड़ा और यह बात लोगों के बीच आ गई कि दोनों साथ काफी समय बिता रहे हैं। इससे नवीन निश्चल आहत हुए। उन्होंने रेखा से दूरी बना ली, पर कुछ ही समय बाद विश्वजीत रेखा से भी दूर हो गए। इसकी वजह बने विनोद मेहरा।

दरअसल बाद की कई फिल्मों में रेखा के साथी कलाकार बने खूबसूरत विनोद मेहरा। वे उनके करीब आई और उनके साथ रेखा ने शादी भी की, लेकिन विनोद मेहरा जैसी चाहत रखते थे, रेखा वैसी साबित नहीं हुई। विनोद की मां को रेखा बहू के रूप में पसंद नहीं थीं। इसके बाद जब रेखा ने विनोद से मां और प्यार में से किसी एक को चुनने को कहा, तो विनोद ने मां को चुना।

विनोद मेहरा की तरह ही रेखा के दीवाने हुए अभिनेता किरण कुमार। किरण कुमार ने रेखा से चुपके से शादी कर घर लाने की योजना बनाई। शादी के बाद रेखा दुल्हन बनकर किरण के घर भी गई, लेकिन तमाम फिल्मों में महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार करने के लिए मशहूर अभिनेता जीवन यानी किरण कुमार के पिता ने रेखा को बतौर दुल्हन अपने घर में प्रवेश करने से मना कर दिया। कहा तो यह भी जाता है कि रेखा को उन्होंने दुल्हन की लिबास में अपने घर की सीढ़ी पर चढ़ने नहीं दिया। इस तरह किरण कुमार भी रेखा से दूर हो गए।

अब रेखा की कहानी बनी अमिताभ बच्चन के साथ। वैसे इनकी पहली फिल्म थी 'दो अनजाने'। बाद में अमिताभ बच्चन और रेखा की जोड़ी वाली फिल्मों ने दर्शकों में रोमांच पैदा किया। फिल्म चाहे जैसी भी हो, वह दर्शकों के लिए कमाल होती थी। इस जोड़ी की फिल्में तब खूब देखी गई।

एक वक्त वह भी आया जब खबर आई कि अभिताभ बच्चन और रेखा जल्द ही एक होने वाले हैं, लेकिन ऐसा न हो सका। तभी इस जोड़ी की यश चोपड़ा निर्देशित फिल्म 'सिलसिला' आई। कहा जाता है कि यश जी ने इस फिल्म की कहानी में बहुत सी उन बातों को रखा, जो इस जोड़ी से जुड़ी थीं जैसे गीत 'देखा एक ख्वाब तो ये सिलसिले हुए..' में दो दिलों के ख्वाब के साथ इनके दिलों की धड़कन थी, तो 'मैं और मेरी तनहाई अक्सर ये बातें करते हैं..' में एक दूजे के बिना जिंदगी क्या है? इसकी कहानी थी। गीत 'नीला आसमां सो गया..' में विरह की बातें थीं, तो 'रंग बरसे भीगे चुनर वाली..' में रेखा के अन्य चाहने वालों से यह कहा गया था कि 'खाए गोरी का यार बलम तरसे..'। यह सभी जानते हैं कि रेखा से अमिताभ के अलग होने के बाद की यह फिल्म थी, जिसमें अमिताभ बच्चन के साथ रेखा और जया बच्चन का प्रेम त्रिकोण था।

आज भी यह खबर लोगों को चौंकाती और रोमांचित करती है कि अमिताभ बच्चन के साथ रेखा किसी फिल्म में आ रही हैं। पिछले दिनों फिल्म समारोह से लौटते समय की एक तस्वीर अखबारों में छपी, जिसमें रेखा हवाई जहाज की पीछे की सीट पर बैठी हैं और अमिताभ बच्चन आगे की सीट पर। एक आलम यह भी है कि तब से लेकर आज तक किसी भी समारोह में रेखा स्टेज पर होती हैं तो कैमरा कुछ क्षण के लिए जूम होता है अमित जी पर और अगर अमित जी स्टेज पर होते हैं, तो कैमरा रेखा पर जूम होता है। दोनों के भाव से यह अनुभूति सभी को होती है कि इस रिश्ते में वाकई कुछ अनोखा था।

अब तक की कहानी में रेखा का दिल उनके दीवानों ने तोड़ा है, लेकिन अगले हीरो को रेखा ने ऐसा तोड़ा कि उन्होंने मौत को गले लगा लिया। वे थे रेखा के पति बिजनेसमैन मुकेश अग्रवाल। अभी उनकी शादी के एक साल ही गुजरे थे कि मुकेश ने महरौली स्थित अपने फार्म हाउस में आत्महत्या कर ली। इस तरह रेखा एक बार फिर तन्‍हा हो गई। आज भी हैं..।

पढ़ें: उस एक हादसे से अधूरी रह गई रेखा और अमिताभ की प्रेम कहानी

इससे पहले आपने रेखा को इस रूप में नहीं देखा होगा, क्लिक करके देखिए


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.