विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 02, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

साल 2014 : इनकी जोड़ियों पर टिकी सबकी नजरें

By Edited By:
Published: Thu, 02 Jan 2014 02:26 PM (IST)Updated: Thu, 02 Jan 2014 02:27 PM (IST)

मुंबई। साल 2013 बेहतरीन फिल्मों के लिहाज से बहुत शानदार रहा। ठीक वैसे ही सितारों की अगर बात करें तो ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। साल 2013 बेहतरीन फिल्मों के लिहाज से बहुत शानदार रहा। ठीक वैसे ही सितारों की अगर बात करें तो कितनों का फिल्मी करियर खूब चमका तो कितनों ने हिंदी सिनेमा के साथ नई पारी खेली। इस हिसाब से अगर हम सितारों के निजी जीवन की ओर झांके तो कई स्टार नए रिश्ते से जुड़े तो कई स्टार के जीवन में प्यार का अंधेरा हो गया,लेकिन जिन्होंने पिछले साल प्यार का आगाज ही किया है, उम्मीद ये है कि साल 2014 में वे अपने प्यार को एक अंजाम जरूर देंगे। आईए ऐसे सितारों से मिलते हैं जिनके नए रिश्ते पर सबकी नजर टिकी हुई है।

साल 2014 में ये कर सकते हैं शादी

पढ़ें : 2014 में इन 10 कलाकारों के डेब्यू पर रहेंगी सबकी नजरें

सलमान खान

बॉलीवुड के दबंग खान कब सैटेल्ड होंगे इसपर सबकी नजरें टिकी हुईं हैं। जी हां जब से उनके जीवन से ऐश्वर्या राय और कट्रीना कैफ चली गईं हैं, उनका नाम कई बार कई अभिनेत्रियों के साथ जोड़ा गया,लेकिन कोई सल्लू से भी पूछ ले कि आखिर वे किसको अपना जीवन साथी बनाना चाहते हैं। हालांकि सल्लू ने साफ कहा है कि वे अभी किसी भी रिश्ते के लिए तैयार नहीं हैं, लेकिन सल्लू भाई ये क्यों नहीं समझ रहे हैं कि अगर वे ऐसे ही सबको ना-ना करते रहे तो उनकी शादी किससे होगी। उम्मीद है कि इस साल सलमान खान के सिर पर सहरा जरूर सजेगा।

आदित्य चोपड़ा और रानी मुखर्जी

साल 2014 इस जोड़ी के लिए बेहद ही शानदार रहने वाला है। कई सालों से प्यार की गाड़ी चलाने वाली ये जोड़ी इस साल अपनी गाड़ी को मंजिल तक पहुंचाने का बेड़ा उठा रही है। जी हां हम बात कर रहे हैं रानी मुखर्जी और आदित्य चोपड़ा ने शादी का फैसला तो पहले ही कर लिया था, लेकिन इस साल दोनों शादी कर लेंगे। ऐसी खबरें हैं कि फरवरी में दोनों शादी कर रहे हैं।

रणबीर कपूर और कट्रीना कैफ

साल 2013 में रणबीर कपूर और कट्रीना कैफ का प्यार इतना परवान चढ़ा कि साल 2014 में उम्मीद की जा रही है कि बॉलीवुड को एक और प्यारी सी जोड़ी का तोहफा मिलेगा। जी हां काफी समय से प्यार के एहसास में डूबे रणबीर और कैट की साल 2014 में शादी की शहनाई सुनाई दे सकती है। वैसे भी करीना कपूर ने अपनी भाई की 'भाभी' पहले ही चुन ली है। उन्होंने भेल ही मजाक में सही लेकिन कैट को अपनी भाभी बना ही लिया है।

दीपिका पादुकोण

अगर हम बात करें दीपिका पादुकोण की तो जिस तरह से वे अपने करियर में सफलता के मुकाम हासिल कर रही हैं, ये साल उनके लिए और भी कई खुशियां लेकर आने वाला है। उनका फिल्मी करियर तो बिल्कुल सेट है लेकिन अब उन्हें निजी जीवन में भी सेट होने की जरूरत है। पिछले साल उनकी और रनवीर सिंह की प्यार की दास्तां खूब चर्चा में रही। अब देखना ये है कि इस साल वे इस रिश्ते को कहां तक लेकर जाएंगी

सोहा अली खान और कुणाल खेमू

लंबे समय से एक दूसरे का साथ निभाते आए सोहा अली खान और अभिनेता कुणाल खेमू साल 2014 में शादी के बंधन में बंध सकते हैं। दोनों के बीच काफी गहरा रिश्ता है और खबरें ऐसी हैं कि दोनों नए साल में एक नए रिश्ते में बंध जाएंगे।

नरगिस फाखरी और उदय चोपड़ा

नरगिस फाखरी और उदय चोपड़ा के बीच जो खिचड़ी पक रही है उससे कोई अंजान नहीं है, लेकिन साल 2014 में ये रिश्ता क्या मोड़ लाएगा ये अभी कहना जल्दबाजी होगी।

प्रियंका चोपड़ा

वैसे तो एग्जोटिक क्वीन प्रियंका चोपड़ा का दिल अभी तक किसी पर आया नहीं है, लेकिन अब ये कहा नहीं जा सकता है कि साल 2014 में वे किसी के साथ अपना नाम जोड़ना चाहेंगी या नहीं। उम्मीद है कि अपनी सह अभिनेत्रियों से पीसी कुछ तो सीख जरूर लेंगी और इसी साल वे एक नए रिश्ते से जुड़ेंगी। अंतरराष्ट्रीय संगीत और फिल्मी करियर में इतनी सफलता प्राप्त करने के बाद अब प्रियंका को अपने निजी जीवन पर ध्यान देना चाहिए।

बिपाशा बसु और हरमन बवेजा

हरमन बवेजा और बिपाशा का रिश्ता सबके सामने है। पिछले दिनों दोनों काफी करीब आए। अब कयास लगाए जा रहे हैं कि दोनों इस रिश्ते को एक नाम देना चाहते हैं। हालांकि बिपाशा ने कहा कि जब भी वे किसी रिश्ते से जुड़ेंगी उन्हें कुछ छिपाने की जरूरत नहीं है। उम्मीद है कि साल 2014 में बिपाशा अपने प्यार का इजहार जरूर कर लेंगी।

जॉन अब्राहम और प्रिया रुंचा

बिपाशा बसु के साथ ब्रेक अप के बाद जॉन अब्राहम को प्रिया के दिल का सहारा मिला। जी हां दोनों ने काफी समय साथ बिताया। पिछले साल दोनों करीब आए और खुले आम अपने प्यार का इजहार किया। खबरें ऐसी है कि नया साल दोनों के लिए कई खुशियां लेकर आएगा। दोनों इस साल शादी के बंधन में बंध जाएंगे। प्रिया रुंचा और जॉन ने अपने रिश्ते को बड़ी ही समझदारी से अब तक निभाया है और आगे भी इसकी उम्मीद है।

अभय देओल और प्रीति देसाई

अभय देओल और प्रीति देसाई के बीच कुछ तो चल रहा है। ये काफी समय से ही दोनों एक दूसरे के साथ डेटिंग कर रहे हैं। साल 2014 में ऐसी उम्मीद है कि दोनों शादी कर लेंगे।

इसके अलावा फरहान अख्तर, इरफान खान, धनुष पर भी सबकी नजरें टिकी हुईं हैं कि वे किसका दामन थामते हैं।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर