विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 04, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जिया की जिंदगी के कुछ अंजान पहलू

By Edited By:
Published: Tue, 04 Jun 2013 11:27 AM (IST)Updated: Wed, 05 Jun 2013 11:33 AM (IST)

बहुत ही कम वक्त में बॉलीवुड में सुर्खियां बटोरने में जिया खान ने कहीं कोई कसर नहीं छोड़ी है। न्यूयॉर्क ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। बहुत ही कम वक्त में बॉलीवुड में सुर्खियां बटोरने में जिया खान ने कहीं कोई कसर नहीं छोड़ी थी। न्यूयॉर्क के फिल्म इंस्टीट्यूट से ट्रेनिंग लेने के बाद जिया ने हिंदी सिनेमा में एंट्री की। वैसे तो जिया का जीवन सीधा-साधा था लेकिन उस हंसते हुए चेहरे के पिछे कई राज छिपे थे इस बात से इन्कार नहीं किया जा सकता है। आईए आपको बताते हैं जिया की जिंदगी के कुछ सच..

क्या आपको पता है कि जिया 'नि:शब्द' से नहीं बल्कि फिल्म 'तुम सा नहीं देखा' से बॉलीवुड में एंट्री करने वाली थीं, लेकिन जब उन्हें लगा कि इस फिल्म में उनका रोल काफी मेच्योर है तो उन्होंने इस रोल से मना कर दिया और बाद में इस फिल्म में जिया की जगह दिया मिर्जा ने काम किया।

क्या आपको पता है जिया खान बचपन से ही आमिर खान के साथ काम करना चाहती थीं और उनका ये सपना पूरा हो गया। लेकिन क्या आप जानते हैं कि बॉलीवुड में जिया को आमिर की स्टेप सिस्टर कहा जाता है। क्योंकि आमिर के पिता और जिया की मां काफी करीबी दोस्त रह चुके हैं।

फिल्म नि:शब्द में जिया और बिग बी के लिपलॉक वाले सीन ने हड़कंप मचा दिया था। जिस बिग बी के लाखों दीवाने हैं वो बिग बी जिया की कातिल अदाओं के दीवाने थे। जी हां आपको बता दें कि जिया की मदहोश आंखों के दीवाने थे बिग बी।

जिया खान ने मौत से पहले ही अपने जाने के संकेत दे दिए थे। जी हां जिया ने सोशल साइट ट्विटर को पहले ही अलविदा कह दिया था। जिया ने अपने आखिरी ट्वीट में कुछ ऐसी बातें लिख डाली थीं जो उसके अंत की ओर इशारा करती हैं।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर