विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 14, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'जय हो' नही 'मेंटल' के नाम से बननी थी सलमान की फिल्म

By Edited By:
Published: Sat, 14 Dec 2013 12:37 PM (IST)Updated: Mon, 16 Dec 2013 02:14 PM (IST)

मुंबई। सलमान की आने वाली फिल्म 'जय हो' पहले 'मेंटल' नाम से बन रही थी। पर बाद में कुछ ऐसा ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। सलमान की आने वाली फिल्म 'जय हो' पहले 'मेंटल' नाम से बन रही थी। पर बाद में कुछ ऐसा हुआ कि फिल्म का नाम 'मेंटल' से 'जय हो' कर दिया गया। 'जय हो' के ट्रेलर लॉन्च के मौके पर सलमान ने मीडिया को बताया कि 'मैं नहीं चाहता था कि इस फिल्म के बाद लोग मुझे 'मेंटल खान' बुलाएं।

हालांकि सलमान को इससे कोई परेशानी नहीं है पर उनके पिता सलीम खान को 'मेंटल' नाम से ऐतराज था। सलीम का मानना था कि 'जय हो' ज्यादा अच्छा नाम है।

पढ़ें : सलमान के साथ फिल्म बनाएंगे रोहित शेंट्टी

सलमान 'जय हो' के ट्रेलर लॉन्च के मौके पर पूरे मूड में थे। उन्होंने कहा कि इंडस्ट्री के पास एक इंटेलीजेंट खान, एक बादशाह खान और एक सैफ अली खान भी हैं। मैं नहीं चाहता था कि लोग मुझे 'मेंटल खान' कहकर पुकारें।

फिल्म की थीम 'पीपुल्स मैन' के बारे में बताते हुए सलमान बोले कि मैं भी स्टार कोई अपने दम पर नहीं बना हूं। मैं अब भी साइकिल चलाता हूं और रिक्शे की सवारी करता हूं। मेरे स्टार स्टेटस का कारण आप सब और मेरा फिल्मी परिवार में पैदा होना है।

'जय हो' को सोहेल खान ने डायरेक्ट किया है। फिल्म को प्रोड्यूस किया है एरोज एंटरटेनमेंट और सोहेल खान प्रोडक्शन्स ने। जय हो 24 जनवरी को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर