विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 28, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रणवीर सिंह के बढ़े भाव! इतनी बड़ी डील ठुकरा दी

By Edited By:
Published: Fri, 28 Feb 2014 11:07 AM (IST)Updated: Sun, 02 Mar 2014 01:36 PM (IST)

इन दिनों अभिनेता रणवीर सिंह के सितारे आसमान पर हैं। रामलीला और गुंडे की सफलता ने उनके भाव बढ़ा दिए ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। इन दिनों अभिनेता रणवीर सिंह के सितारे आसमान पर हैं। रामलीला और गुंडे की सफलता ने उनके भाव बढ़ा दिए हैं। अब हालत यह है कि रणवीर सिंह ने 30 करोड़ रुपए का बड़ा ऑफर भी ठुकरा दिया।

पढ़ें : इतनी मोटी फीस लेते हैं ये सितारे

एक अंग्रेजी अखबार की खबर के मुताबिक, इरोज इंटरनेशल ने रणवीर को दो फिल्मों के लिए 30 करोड़ की डील ऑफर की थी। लेकिन अब रणवीर आंख बंद करके किसी भी प्रोजेक्ट के लिए हामी भरने को तैयार नहीं हैं इसलिए उन्होंने यह जबरदस्त डील भी ठुकरा दी।

पढ़ें : एंटरटेनमेंट की खबरों के लिए क्लिक करें

आपको बता दें कि रणवीर को फिलहाल एक फिल्म के लिए तकरीबन दस करोड़ रुपए फीस के तौर पर मिलते हैं इस लिहाज से यह ऑफर उनकी फीस से डेढ़ गुणा ज्यादा का था। हालांकि इरोज के प्रवक्ता ने इस खबर को गलत बताया है। उनका कहना है कि इरोज ने रणवीर को ऐसी कोई डील ऑफर नहीं की।

जब भी शर्टलेस होते हैं रणवीर, तो शुरू हो जाता है उनका बैडलैक। पूरा मामला जानने के लिए यहां क्लिक करें

रणवीर ने जोया अख्तर की फिल्म 'दिल धड़कने दो' के बाद से अब तक कोई फिल्म साइन नहीं की है। इस फिल्म में वे प्रियंका चोपड़ा के भाई बनेंगे। अगले साल जून में रिलीज होने वाली इस फिल्म की शूटिंग मई में शुरू होगी।

रणवीर 7 मार्च को एक महीने की शूटिंग के लिए दिल्ली जाएंगे। इससे पहले वे कई स्क्रिप्ट पर विचार कर रहे हैं, ताकि दिल्ली रवाना होने से पहले वे किसी नए प्रोजेक्ट को फाइनल कर लें।