विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 18, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

तो क्या 'शुद्धि' में लौट आएंगे रितिक रोशन?

By Edited By:
Published: Tue, 18 Mar 2014 08:42 AM (IST)Updated: Wed, 19 Mar 2014 03:07 PM (IST)

'शुद्धि' की कास्टिंग को लेकर अब तक कयास बने हुए हैं। रितिक रोशन के फिल्म से दूर होने के बाद ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। 'शुद्धि' की कास्टिंग को लेकर अब तक कयास बने हुए हैं। रितिक रोशन के फिल्म से दूर होने के बाद करण जौैहर की लिस्ट में कई दूसरे सितारों के नाम आने लगे थे। लेकिन अब तक इस दौड़ में रणवीर सिंह ही आगे दिख रहे थे, लेकिन अब फिर से रितिक रोशन के फिल्म में वापसी करने की चर्चा तेज हो रही है।

पढ़ें : शुद्धि में दीपिका-रणवीर का रोमांस नहीं

एक अंग्रेजी अखबार के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक रितिक रोशन शुद्धि में वापसी कर सकते हैं। हालांकि फिल्म की प्रोडक्शन टीम के पास ही इसका सही जवाब होगा लेकिन इसको लेकर कोई स्पष्ट बात अब तक सामने निकलकर नहीं आई है। करण जौहर फिलहाल कुछ भी कहने के लिए मौैजूद नहीं हैं। ये तो आखिरकार वही बता पाएंगे कि इस फिल्म में किसे लीड रोल के लिए तय किया गया है।

पढ़ें : शुद्धि में नहीं होंगे रितिक

गौरतलब है कि रितिक रोशन की कंधे की सर्जरी की वजह से फिल्म की शूटिंग डेट टाल दी जा रही थी इसलिए उन्होंने खुद ही फिल्म में काम से मना कर दिया था। फिल्म में उनके साथ करीना कपूर नजर आने वाली थी, लेकिन उन्होंने भी फिल्म की डेट बार बार टाल दिए जाने की वजह से पीछे हट गईं।