विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 12, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आमिर से रोमांस करेंगी दीपिका पादुकोण?

By Edited By:
Published: Sun, 12 Jan 2014 10:05 AM (IST)Updated: Mon, 13 Jan 2014 03:29 PM (IST)

पिछले साल रेस-2, ये जवानी है दीवानी, चेन्नई एक्सप्रेस और गोलियों की रासलीला राम-लीला जैसी हिट फिल्में देने वाली दीपिका ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। पिछले साल रेस-2, ये जवानी है दीवानी, चेन्नई एक्सप्रेस और गोलियों की रासलीला राम-लीला जैसी हिट फिल्में देने वाली दीपिका पादुकोण के सितारे इन दिनों बुलंदियों पर हैं। बादशाह शाहरुख खान, सैफ अली खान, रणबीर कपूर, अक्षय कुमार जैसे बड़े नामों के बाद अब दीपिका मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान के साथ काम करना चाहती हैं।

बकौल दीपिका, मैं हर साल खुद से पूछती हूं कि अब मैं अब किसी बड़े अभिनेता के साथ काम करना चाहती हूं। इस साल मैं रितिक रोशन, सलमान खान और आमिर खान के साथ काम करना चाहती हूं।

दीपिका से जुड़े सवालों पर क्यों चिढ़े रणवीर, जानने के लिए यहां क्लिक करें

खबर है कि दीपिका जल्द ही आमिर के साथ फिल्म में दिखाई दे सकती है। इसका निर्माण एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले किया जा रहा है। आमिर अपनी पत्‍‌नी किरण राव के साथ गत पांच जनवरी को दीपिका की जन्मदिन पार्टी में शरीक हुए थे। दोनों के बीच वहां काफी बातें भी हुईं थीं।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर