विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 14, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

क्या आपने देखी अक्षय कुमार की 'सेल्फी ऑफ ए लाइफटाइम'?

By Pratibha Kumari Edited By:
Published: Mon, 14 Mar 2016 02:54 PM (IST)Updated: Mon, 14 Mar 2016 03:40 PM (IST)

इन दिनों हर किसी पर सेल्फी का नशा छाया है। बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार भी इससे अछूते नहीं हैं। उन्होंने ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। इन दिनों हर किसी पर सेल्फी का नशा छाया है। बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार भी इससे अछूते नहीं हैं। रविवार को अक्षय कुमार 'द ग्लोबल टीचर प्राइज' इवेंट के लिए दुबई में थे, जहां उनका मशहूर हॉलीवुड एक्ट्रेस सलमा हायक के सामना हो गया।

करण जौहर ने शाहरुख और ऐश्वर्या के बारे में में किया ये खुलासा

ऐसे में अक्षय इस मौके को यूं ही कैसे जाने देते। उन्होंने सलमा हायक के साथ मुलाकात के पल को कैमरे में कैद कर लिया और इसे 'सेल्फी ऑफ ए लाइफटाइम' करार दिया। अक्षय ने ट्विटर पर इसे शेयर किया है।

इसमें दोनों की जोड़ी काफी जंच रही हैं और कोई हैरानी नहीं होगी अगर प्रोड्यूसर-डायरेक्टर उन्हें लेकर फिल्म बनाने का फैसला कर लें। वैसे इस इवेंट में अक्षय के अलावा अभिषेक बच्चन और परिणीति चोपड़ा ने भी हिस्सा लिया। इस इवेंट में दुनियाभर से शिक्षकों को सम्मानित किया गया।