उत्तराखंड चुनाव: राहुल बोले, जिन्हें हमने पार्टी से निकाला उनसे मोदीजी गले मिलते हैं
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2017 को देखते हुए कांग्रेस ने प्रचार में अपना दम लगा दिया है। हरिद्वार में राहुल गांधी का रोड शो चला।
लक्सर, [जेएनएन]: कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी लक्सर में कांग्रेसी कार्यकताओं के साथ रोड शो किया। उनका रोड शो भगवानपुर से निकला। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी ही नहीं बागी नेताओं पर कटाक्ष किया। कहा, जिन्हें कांग्रेस ने निकाला। उन्हें भाजपा ने टिकट दिया।
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के दौरान चुनाव प्रचार के अंतिम दौर में राजनीतिक दलों ने स्टार प्रचारकों को मैदान में उतार दिया है। कांग्रेस के स्टार प्रचारक पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभा व रोड शो कर वोट मांगने में लगे हुए है। इसी क्रम में कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी हैलीपेेड से हरिद्वार पहुंचे।
यह भी पढ़ें: उत्तराखंड इलेक्शन: योगी आदित्यनाथ ने किया कांग्रेस मुक्त उत्तराखंड का आह्वान
राहुल के पहुंचने से पहले ही सैंकड़ों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे। राहुल के पहुंचते ही कार्यकर्ताओं में जोश की लहर दौड़ गई। कुछ ही देर में राहुल गांधी काफिलेे के साथ भगवानपुर पहुंचे। जहां से साढ़े बारह बजे राहुल गांधी का रोड शो शुरू हुआ। इस दौरान पुलिस की ओर से रक्षा व्यवस्था के चाक-चौबंद व्यवस्था नजर आई।
राहुल गांधी ने कहा कि एक तरफ तो मोदी भ्रष्टाचार के खात्मे की बात कह रहे है, तो दूसरी ओर कांग्रेस के भ्रष्ट बागियों को अपनी पार्टी में शामिल कर उनके लिए वोट मांग रहे है। भाजपा की कथनी और करनी में अंतर है।
उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की जनता शालीन है। देश ही नहीं विदेशों के पर्यटक भी उत्तराखंड की तारीफ करते है। कार्यक्रम के दौरान बीजेपी के लोगों ने उन्हें पार्टी के झंडे दिखाए।
जिस पर राहुल ने कहा बीजेपी के लोगों का धन्यवाद जो मुझे सुनने आये है। इस दौरान राहुल गांधी का काफिला भगवानपुर से पुहाना पहुंचा। इस दौरान कार्यकर्तायों की भारी भीड़ रही। जिससे हाईवे पर जाम की स्थिति बनी रही।
यह भी पढ़ें: उत्तराखंड चुनावः पीएम मोदी बोले, जिन्होंने देश को लूटा है उन्हें देश को लौटाना होगा
उत्तराखंड में राहुल गांधी का रोड शो, देखें तस्वीरें
राहुल गांधी ने कहा प्रधानमंत्री प्यार से बात नहीं करते हैं। संसद में उन्होंने मनमोहन सिंह के लिए जो कहा वह उचित नहीं है। कांग्रेस के बागियों को भाजपा का टिकट देने पर भी साधा निशाना। कहा जिन्हें भाजपा ने टिकट दिया। उन्हें कांग्रेस से निकाला गया था।
उत्तराखंंड चुनाव से संबंधित खबरों केे लिए यहां क्लिक करेंं--