उत्तराखंड चुनाव: राहुल और शाह की जनसभाएं आज
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2017 के लिए मतदान को कुछ ही दिन शेष हैं। इसलिए भाजपा और कांग्रेस में अपने स्टार प्रचारकों की मैदान में उतार दिया है। आज राहुल और शाह की रैलियां हैं।
देहरादून, [राज्य ब्यूरो]: विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस और भाजपा के स्टार प्रचारकों के बीच भी रोचक जंग तेज हो गई है। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी गुरुवार को अल्मोड़ा जिले के सोमेश्वर और ऊधमसिंह नगर जिले के सितारगंज में चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे। वहीं भाजपा अध्यक्ष अमित शाह भी इसी दिन नई टिहरी, बागेश्वर और काशीपुर में सभाएं करेंगे।
प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता मथुरादत्त जोशी ने बताया कि उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2017 के लिए पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी अल्मोड़ा जिले के विधानसभा क्षेत्र सोमेश्वर में दोपहर 2.15 बजे ज्ञान उदय पब्लिक स्कूल परिसर और उसी दिन शाम 3.45 बजे ऊधमसिंह नगर जिले के विधानसभा क्षेत्र सितारगंज के टैगोर नगर स्टेडियम में जनसभा को संबोधित करेंगे।
यह भी पढ़ें: विधानसभा चुनाव: भाजपा ने उत्तराखंड बनाया, इसे संवारेगी भी
उधर, भाजपा ने भी राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के कार्यक्रम तय किए हैं। शाह गुरुवार सुबह 11.30 बजे नई टिहरी, दोपहर 1.30 बजे बागेश्वर और दोपहर 3.10 बजे काशीपुर में जन सभाओं को संबोधित करेंगे। केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो गुरुवार को रुद्रपुर व किच्छा में जनसभा करेंगे।
यह भी पढ़ें: उत्तराखंड इलेक्शन: भाजपा बताए, क्या सीएम बनेंगे मोदी
उत्तराखंंड चुनाव से संबंधित खबरों केे लिए यहां क्लिक करेंं--