Move to Jagran APP

उत्‍तराखंड: देहरादून के 76 फीसद बूथों पर आगे रही भाजपा

उत्‍तराखंड विधानसभा चुनाव 2017 में दून की 10 विधानसभा सीटों में से नौ अपने नाम करने वाली भाजपा 76.17 फीसद बूथों पर भी आगे रही।

By Sunil NegiEdited By: Published: Fri, 17 Mar 2017 01:18 PM (IST)Updated: Sat, 18 Mar 2017 04:00 AM (IST)
उत्‍तराखंड: देहरादून के 76 फीसद बूथों पर आगे रही भाजपा
उत्‍तराखंड: देहरादून के 76 फीसद बूथों पर आगे रही भाजपा
देहरादून, [सुमन सेमवाल]: दून की 10 विधानसभा सीटों में से नौ अपने नाम करने वाली भाजपा 76.17 फीसद बूथों पर भी आगे रही। दून में 1725 बूथों में से भाजपा को 1314 बूथों पर अधिक मत पड़े, जबकि कांग्रेस महज 411 बूथों पर ही आगे रही।
गुरुवार को जिला निर्वाचन कार्यालय की ओर से जारी मतगणना के बूथवार आंकड़ों के अनुसार भाजपा को सर्वाधिक पॉश इलाकों में और पढ़े-लिखे तबके के लोगों के मत पड़े। जबकि, कांग्रेस को उन पॉकेट में बढ़त मिली, जहां मलिन बस्तियां अधिक हैं। मुस्लिम बहुल क्षेत्रों की बात करें तो पहली बार इस वोट बैंक में भाजपा की सेंधमारी दिखी है।
धर्मपुर व सहसपुर सीट के दर्जनों बूथ इसके उदाहरण हैं। हालांकि, इस वर्ग का सर्वाधिक वोट अभी भी कांग्रेस की ही झोली में गया है। बूथवार आंकड़े यह भी बयां करते हैं कि इस चुनाव में कांग्रेस के तमाम दिग्गजों का जनाधार उन क्षेत्रों भी घट गया, जहां वह खुद निवास करते हैं। 
धर्मपुर सीट से कांग्रेस प्रत्याशी रहे दिनेश अग्रवाल, विकासनगर सीट से नवप्रभात व चकराता सीट से प्रीतम सिंह को प्राप्त मत प्रतिशत से इस बात को समझा जा सकता है। उधर, चकराता सीट के 216 में से 133 बूथों पर भी भाजपा आगे है, बावजूद इसके यहां उसे हार का सामना करना पड़ा। इसकी वजह यह कि बढ़त वाले बूथों पर भाजपा का मार्जिन बहुत कम है, जबकि जिन बूथों पर कांग्रेस आगे है, वहां उसे एकतरफा वोट पड़े। 
धर्मपुर सीट
कुल बूथ: 194
भाजपा को बढ़त: 128
कांग्रेस को बढ़त: 66
कांग्रेस को यहां एकतरफा बढ़त
महज बॉम्बे बाग के बूथ पर
रायपुर सीट
कुल बूथ: 186
भाजपा को बढ़त: 178
कांग्रेस को बढ़त: 11
कांग्रेस को यहां एकतरफा बढ़त
महज अधोईवाला क्षेत्र में
चकराता सीट 
कुल बूथ: 216
भाजपा को बढ़त: 133
कांग्रेस को बढ़त: 83
कांग्रेस को यहां एकतरफा बढ़त
त्यूणी व वृनाड क्षेत्र के बूथ पर
सहसपुर सीट
कुल बूथ: 184
भाजपा को बढ़त: 129
कांग्रेस को बढ़त: 30
अन्य को 15
कांग्रेस को यहां एकतरफा बढ़त
ढाकी, महमूद नगर व शंकरपुर के बूथ पर
देहरादून कैंट सीट
कुल बूथ: 137
भाजपा को बढ़त: 128
कांग्रेस को बढ़त: 09 
कांग्रेस को यहां एकतरफा बढ़त
किसी भी क्षेत्र में नहीं
मसूरी सीट
कुल बूथ: 162
भाजपा को बढ़त: 139
कांग्रेस को बढ़त: 23
कांग्रेस को यहां एकतरफा बढ़त
गलज्वाड़ी, हरियावाला खुर्द क्षेत्र में
विकासनगर सीट
कुल बूथ: 135
भाजपा को बढ़त: 98
कांग्रेस को बढ़त: 37
कांग्रेस को यहां एकतरफा बढ़त
जीवनगढ़ क्षेत्र के बूथ पर
राजपुर रोड सीट
कुल बूथ: 150
भाजपा को बढ़त: 111
कांग्रेस को बढ़त: 39
कांग्रेस को यहां एकतरफा बढ़त
पलटन बाजार क्षेत्र के बूथ पर
डोईवाला सीट
कुल बूथ: 173
भाजपा को बढ़त: 153
कांग्रेस को बढ़त: 20
कांग्रेस को यहां एकतरफा बढ़त
तेलीवाला व बाजावाला के बूथ
ऋषिकेश सीट
कुल बूथ: 180
भाजपा को बढ़त: 116
कांग्रेस को बढ़त: 64
कांग्रेस को यहां एकतरफा बढ़त
वीरपुर खुर्द, गढ़ीमयचक, भट्टोवाला।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.