Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यूपी चुनाव : उमा भारती ने डिंपल यादव व सोनिया गांधी से पूछे सवाल

    By Dharmendra PandeyEdited By:
    Updated: Sun, 19 Feb 2017 05:47 PM (IST)

    ऊंचाहार में केंद्रीय मंत्री उमा भरती ने कहा कि सोनिया गाँधी और डिंपल यादव बताएं कि वह दुष्कर्मी गायत्री प्रजापति के साथ है या प्रदेश की महिलाओं के साथ हैं।

    यूपी चुनाव : उमा भारती ने डिंपल यादव व सोनिया गांधी से पूछे सवाल

    रायबरेली (जेएनएन)। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के चौथे चरण के प्रचार में रायबरेली पहुंची केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने सांसद डिंपल यादव तथा कांग्रेस सुप्रीमो सोनिया गांधी पर सवालों की बौछार कर दी। उमा भारती ने आज ऊंचाहार के साथ ही रायबरेली में चुनावी सभा की।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ऊंचाहार में केंद्रीय मंत्री उमा भरती ने कहा कि सोनिया गाँधी और डिंपल यादव बताएं कि वह दुष्कर्मी गायत्री प्रजापति के साथ है या प्रदेश की महिलाओं के साथ हैं।

    यह भी पढ़ें- यूपी चुनाव: इटावा में साधना ने कहा, अखिलेश व प्रतीक मेरी दो आंखें

    जिस गायत्री को समाजवादी पार्टी लड़ा रही है उससे कांग्रेस का गठबंधन है और जिस पार्टी का मुखिया गायत्री प्रसाद प्रजापति को संरक्षण दे रहा है वह डिंपल यादव के के पति अखिलेश यादव हैं। उमा भारती ने कहा कि गायत्री प्रजापति के मामले में मुख्यमंत्री की पत्नी डिंपल बताये की गायत्री के लिए क्या सजा हो।

    यह भी पढ़ें- यूपी चुनाव : इटावा में पथराव में शिवपाल घायल, प्रशासन का इन्कार

    रायबरेली में मंत्री उमा भारती ने कहा कि यूपी चुनाव पर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प के साथ रुसी राष्ट्रपति पुतिन, जैसे बड़े देश के नेताओं की निगाहें लगी है। यह सभी देश आतंकवाद से लड़ाई में भारत का साथ चाहते हैं। उमा भारती ने कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार न बनने पर बड़े देश निराश हो सकते हैं। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने रोबोट की तरह काम किया है। अब देश के विकास को पंख लग रहे हैं।

    यह भी पढ़ें- यूपी चुनाव: अखिलेश ने कहा, सैफई में साइकिल को दिया वोट