विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 20, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

यूपी चुनाव 2017: अमित शाह का सपा पर हमला, कहा यूपी में काम नही अपराध बोल रहा

By Ashish MishraEdited By:
Published: Mon, 20 Feb 2017 02:13 PM (IST)Updated: Mon, 20 Feb 2017 02:27 PM (IST)

अमित शाह ने कहा कि अपराध के मामले में उत्तर प्रदेश नंबर वन बन गया है। उत्तर प्रदेश के राजनीतिक ...और पढ़ें

यूपी चुनाव 2017: अमित शाह का सपा पर हमला, कहा यूपी में काम नही अपराध बोल रहा
यूपी चुनाव 2017: अमित शाह का सपा पर हमला, कहा यूपी में काम नही अपराध बोल रहा

वस्ती (जेएनएन)। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने बस्ती के कप्तान में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि यूपी का चुनाव बडे जोर से चल रहा है। तीन चरण का चुनाव हो चुका है। दो तिहाई बहुमत से भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने जा रही है। उत्तर प्रदेश का भाग्य बदलने के लिए हमारे प्रत्याशी को जिताना जरूरी है। उन्होंने भीड़ से संवाद करते हुए कहा कि आपके गांव घर में 24 घंटे बिजली आती है क्या, धान खरीदा जाता है क्या, गन्ने का पेमेंट होता है क्या, यदि ऐसा नहीं हो रहा है तो उत्तर प्रदेश में सरकार बदलनी होगी।

अपराध के मामले में उत्तर प्रदेश नंबर वन बन गया है। उत्तर प्रदेश के राजनीतिक दलों में अपराधियों का बोलबाला है। उत्तर प्रदेश की माताओं बहनों की सुरक्षा खतरे में है। प्रदेश में परिवार वाद बढ रहा है। 2014 में आपके आशीर्वाद से मोदी जी पीएम बने। उत्तर प्रदेश के विकास के लिए एक लाख करोड़ रुपये प्रति साल दिए गए। उस धन को कौन ले गया, चाचा या भतीजा? केंद्र सरकार ने सभी वर्ग के ढेर सारी योजनाएं चलाई हैं। कांग्रेस ने समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन किया है। सोचना चाहिए कि सपा सरकार ने पांच साल में क्या किया। कप्तानगंज के लिए पूरी सूची केंद्र सरकार की योजनाओं को लेकर आया हूं।

राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि साठ साल में आपके परिवार ने देश को सिर्फ बर्बाद किया। भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी तो विकास आएगा। हमने तय किया है कि भाजपा की सरकार बनते ही किसानों के कर्जे माफ कर दिए जाएंगे। इसके बाद उत्तर प्रदेश के भ्रष्टाचारियों की जांच होगी। उनकी जगह जेल में होगी। सात दिन के अंदर भू-माफियाओं पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कहते हैं कि हम बदल गए हैं, सुधर गए हैं। अपराधी व दुराचारी और भ्रष्टाचारी उनकी पार्टी में हैं। दुष्कर्म के आरोपी गायत्री प्रजापति की चुनावी जनसभा के लिए मुख्यमंत्री स्वयं वहां गए हैं। प्रदेश की माताओं एवं बहनों को क्या संदेश देना चाहते है।
वहीं अम्बेडकरनगर के जलालपुर विधानसभा क्षेत्र में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष् अमित शाह ने कहा की यूपी में काम नही अपराध बोल रहा है। हत्या लूट डकैती और बलात्कार के मामलों की बाढ़ आ गयी है।15 सालों से बुआ भतीजा की सरकार ने प्रदेश को तबाह कर दिया है।इसलिए प्रदेश की जनता परिवर्तन चाह रही।कहा की ईवीएम का बटन प्रदेश का भाग्य बदलने को दबाना।उन्होंने बिजली धान खरीद और पानी जैसे संकट पर जनता से सवाल किया। राहुल गांधी को शह जादा बता बोले की दोनों यूपी का भला नही कर सकते।