विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 08, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव: चाणक्य और चाइनीज बंदर ने की ट्रंप की जीत की भविष्यवाणी

By Manish NegiEdited By:
Published: Tue, 08 Nov 2016 07:28 PM (IST)Updated: Tue, 08 Nov 2016 07:50 PM (IST)

चेन्नई की चाणक्य नाम की मछली ने डोनाल्ड ट्रंप की जीत की भविष्यवाणी की। चाणक्य III ने अपना भोजन उस ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली, (जेएनएन)। अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव की विश्व भर में चर्चा है। इस चुनाव के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी की हिलेरी क्लिंटन और रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप मैदान में है। चुनाव के नतीजे तो बुधवार को आने है लेकिन दुनियाभर के कई हिस्सों में हिलेरी और ट्रंप की जीत को लेकर भविष्यवाणी शुरू हो गई है।

मंगलवार को चेन्नई की चाणक्य नाम की मछली ने डोनाल्ड ट्रंप की जीत की भविष्यवाणी की। चाणक्य (तृतीय) ने अपना भोजन उस नाव की तरफ से खाया जिस पर ट्रंप की तस्वीर लगी हुई थी। चाणक्य (तृतीय) मछली से पहले चाणक्य (द्वितीय) मछली ने भी यूरो कप 2016 फुटबॉल प्रतियोगिता के विजेता की भी सही भविष्यवाणी की थी। चेन्नई स्थित एक एनजीओ इंडियन कम्यूनिटी वैल्फेयर ऑर्गनाइजेशन ने इस कार्यक्रम का आयोजन किया था।

इससे पहले एक चाइनीज बंदर ने भी ट्रंप की जीत की भविष्यवाणी की थी। यह बंदर किंग ऑफ प्रॉफिट के नाम से मशहूर है। पांच साल के इस बंदर ने 2016 फुटबॉल विश्व कप में पुर्तगाल की जीत की भविष्यवाणी की थी।

इस अमेरिकी चुनाव में भारतीय-अमेरिकी महिलाओं ने छोड़ी छाप