विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 14, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आचार संहिता के उल्लंघन पर जयललिता व करुणानिधि को EC का नोटिस

By Sachin BajpaiEdited By:
Published: Sat, 14 May 2016 09:48 PM (IST)Updated: Sat, 14 May 2016 10:06 PM (IST)

चुनाव आयोग ने एआईडीएमके और डीएमके प्रमुख को चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन करने पर कारण बताओ नोटिस भेजा है।

News Article Hero Image

नई दिल्ली,एएनआई । चुनाव आयोग ने एआईडीएमके और डीएमके प्रमुख को चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन करने पर कारण बताओ नोटिस भेजा है। दोनों पार्टियों के घोषणापत्र को लेकर आयोग ने शिकायत के आधार पर नोटिस भेजा है।

डीएमके प्रमुख एम करुणानिधि व एआईडीएमके सुप्रीमो जयललिता को भेजे गए नोटिस का जवाब देने के लिए चुनाव आयोग ने रविवार शाम पांच बजे तक का समय दिया है।