विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 23, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पंजाब में 12 पूर्व मंत्रियों की सुरक्षा में कटौती, 170 गनमैन हटाए

By Kamlesh BhattEdited By:
Published: Thu, 23 Mar 2017 09:19 AM (IST)Updated: Thu, 23 Mar 2017 03:35 PM (IST)

पंजाब की नवनियुक्त कैप्टन अमरिंदर सिंह सरकार ने पूर्व की बादल सरकार के मंत्रियों की सुरक्षा में कटौती की है। कुल 170 गनमैन हटाए गए हैं।

पंजाब में 12 पूर्व मंत्रियों की सुरक्षा में कटौती, 170 गनमैन हटाए
पंजाब में 12 पूर्व मंत्रियों की सुरक्षा में कटौती, 170 गनमैन हटाए

जेएनएन, चंडीगढ़/तरनतारन। पंजाब सरकार ने पिछली  शिअद-भाजपा गठबंधन सरकार के 12 मंत्रियों की सुरक्षा घटा दी है। जिन पूर्व मंत्रियों के पास बड़े स्तर पर गनमैन थे उनसे बड़ी संख्या में गनमैन वापस लिए गए हैं। हाल ही में एडीजीपी (सुरक्षा) ने पूर्व मंत्रियों की सुरक्षा की समीक्षा की, जिसके बाद पूर्व मंत्रियों की सुरक्षा में बड़े स्तर पर कटौती करके 170 गनमैन हटाए गए हैं।

पूर्व मंत्री सिकंदर सिंह मलूका के पास 31 सरकारी गनमैन और दो सरकारी गाड़ियां थी। मलूका से 25 गनमैन और एक सरकारी गाड़ी वापस ली गई है। इसी प्रकार तोता सिंह के 21 में से 19, सुरजीत सिंह रखड़ा के 17 में से 15, सुरजीत कुमार ज्याणी के 17 में से 15, सोहन सिंह ठंडल के 9 में से 7, मदन मोहन मित्तल के 13 में से 11 गनमैन हटाए गए हैं। इसी तरह जनमेजा सिंह सेखों के पास 18 गनमैन और एक सरकारी वाहन था। उनके 16 गनमैन हटा दिए गए हैं।

वहीं, गुलजार सिंह राणिके के 18 में से 16, डॉ. दलजीत सिंह चीमा के 11 में से 9, भगत चूनी लाल के 17 में से 15, अनिल जोशी के 16 में से 12 गनमैन हटाए गए हैं। वहीं पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल के दामाद आदेश प्रताप सिंह कैरों के 14 में से 10 गनमैन हटा दिए गए हैं। सुरक्षा हटाए जाने के आदेश एडीजीपी (सुरक्षा) द्वारा  मंगलवार को एक पत्र जारी करके दिए गए थे। उधर, दो पूर्व मंत्रियों जनमेजा सिंह सेखों और सिकंदर सिंह मलूका से एक-एक सरकारी गाड़ी भी वापस ली गई है।

यह भी पढ़ें: सिद्धू बोले- टीवी शो न करूं तो क्‍या पंजाब का पेट काटूं, सीएम ने कहा बदल सकता है विभाग