पंजाब चुनाव: राजनाथ की हुंकार, आतंकियों को पाकिस्तान जाकर दूंगा चुनौती
केंद्रीय गृहमंत्री ने पाकिस्तान आैर आतंकवाद के खिलाफ फिर हुंकार भरी है। उन्होंने कहा कि वह पाकिस्तान जाकर आतंकियाें को उनकी धरती से चुनौती दूंगा।
जेएनएन, पठानकोट। केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि पाकिस्तान में आतंकी सड़कों पर जुलूस निकाल कर भारत के खिलाफ बोलते हैं। भारत की इस पर नजर है। मैं खुद पाकिस्तान जाऊंगा और अातंकियाें को उनकी धरती पर ही चुनौती दूंगा। भारत आतंकवाद को जड़मूल से उखाड़ कर ही दम लेगा। पंजाब में पाकिस्तान ड्रग की तस्करी करवा रहा है और इसके लिए बादल सरकार काे जिम्मेदार ठहराना गलत है।
राजनाथ सिंह पंजाब विधानसभा चुनाव में बुधवार को पठानकोट के सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र में रैली को संबोधित कर रहे थे। राजनाथ सिंह ने बुधवार को भी चुनाव रैलियों को संबोधित किया। उन्होंने जिले के सुजानपुर में चुनाव डिप्टी स्पीकर दिनेश ठाकुर के लिए रैली काे संबोधित किया।
यह भी पढ़ें: पंजाब विधानसभा चुनाव: सीएम बादल बोले, हमने चूडिय़ां नहीं पहन रखीं
उन्होंने कहा कि पाकिस्तान और वहां से गतिविधियां चला रहे आतंकियाें को शराफत की भाषा समक्ष में नहीं अाती है। अब भारत उन्हें उनकी भाषा में ही जवाब देगा। उन्होंने कहा, पाकिस्तान में आतंकी सड़कों पर जुलूस की शक्ल में निकल कर भारत के ख़िलाफ़ बोलते हैं। सर्जिकल स्ट्राइक के बाद भी उनको अक्ल नहीं आई है। अब मैं पाक जाकर उसकी धरती पर आतंक को ललकार कर आऊंगा।
सुजानपुर में रैली काे संबोधित करते केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह।
राजनाथ सिंह कहा कि पाकिस्तान देश में ड्रग की सप्लाई कर रहा है लेकिन विरोधी पार्टियां बादल सरकार को इस मामले मे घेर रही हैं। ड्रग का इस्तेमाल ग़लत है और इस पर लगाम लगाने की कोशिश हो रही है। अकेले पंजाब में ही नहीं अपितु अन्य राज्यों में भी लोग नशे की चपेट में आ रहे हैं।
यह भी पढ़ें: असेंबली इलेक्शन: राजनाथ बोले- वोट न देना हो तो मत दीजिए, लेकिन जूते मत फेंकिये
राजनाथ ने कहा कि जो कोई भी ड्रग को बढ़ावा देने की कोशिश करेगा उसे कड़ा सबक़ सिखाया जाएगा। इसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है। सीमा पार से ड्रग की तस्करी रोकने के लिए बीएसएफ पूरी तरह सक्रिय है और इस मामले में और कदम उठाए जाएंगे।
राजनाथ सिंह के भाषण के दौरान ही बरसात शुरू हो गई। इस पर उन्होंने कहा कि यह यहां से चुनाव लड़ रहे डिपटी स्पीकर के लिए शुभ शगुन है। उन्होंने राज्य में फिर अकाली दल और भाजपा गठबंधन की सरकार बनने का दावा किया।
पंजाब चुनाव से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें