Move to Jagran APP

MCD चुनाव का प्रचार थमा, अब बूथ प्रबंधन पर एड़ी-चोटी को जोर

बूथ प्रबंधन के कौशल में माहिर नेताओं की देखरेख में कार्यकर्ता जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं। मतदाता सूची की जांच करने के साथ ही घर-घर जाकर मतदाताओं को मतदान करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

By Ramesh MishraEdited By: Published: Sat, 22 Apr 2017 10:04 AM (IST)Updated: Sat, 22 Apr 2017 10:55 PM (IST)
MCD चुनाव का प्रचार थमा, अब बूथ प्रबंधन पर एड़ी-चोटी को जोर

नई दिल्ली  [संतोष कुमार सिंह] । नगर निगम चुनाव जीतने के लिए एड़ी-चोटी एक कर रहे सियासी दलों की नजर अब बूथ प्रबंधन पर है। शुक्रवार शाम को चुनाव प्रचार का शोर थमने के साथ ही सियासी रणनीतिकारों ने बूथ जीतने के लिए चक्रव्यूह रचना शुरू कर दी है।

loksabha election banner

उनकी कोशिश है कि उनकी पार्टी के समर्थक हरहाल में घर से निकलकर मतदान केंद्र तक पहुंचें। इसमें जो सफल होगा निगम की बागडोर भी उसके हाथ होगी, इसलिए कोई भी पार्टी इसमें पीछे नहीं रहना चाहती है।

यह भी पढ़ें: केजरीवाल बोले, BJP को वोट देने के बाद बच्‍चा डेंगू पीड़ित हुआ तो आप होंगे दोषी

बूथ प्रबंधन के कौशल में माहिर नेताओं की देखरेख में कार्यकर्ता जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं। मतदाता सूची की जांच करने के साथ ही घर-घर जाकर मतदाताओं को मतदान करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। वहीं, पोलिंग एजेंटों के चयन से लेकर मतदान केंद्रों के बाहर तैनात करने के लिए योग्य कार्यकर्ताओं की टीम तैयार की गई है।

पंच परमेश्वर पर है बूथ जीतने की जिम्मेदारी

भाजपा ने बूथ जीतो चुनाव जीतो का नारा दिया है। इस नारे को सफल बनाने के लिए बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की फौज उतारी गई है। प्रत्येक बूथ पर पांच-पांच लोगों की टीम बनाई गई है, जिन्हें पंच परमेश्वर का नाम दिया गया है। रामलीला मैदान में इनकी रैली के साथ ही भाजपा ने अपना चुनाव प्रचार अभियान शुरू किया था। इन कार्यकर्ताओं पर अब भाजपा समर्थकों को बूथ तक पहुंचाने की जिम्मेदारी है।

यह भी पढ़ें: MCD चुनाव 2017: 'आप' के हथियार का इस्तेमाल कर भाजपा ने कर दिया पलटवार

आप के 50 हजार कार्यकर्ता उतरे मैदान में

आप ने बूथ प्रबंधन के लिए 50 हजार कार्यकर्ताओं को मैदान में उतारा है। पिछले चुनावों में बूथ प्रबंधन का काम देख चुके वरिष्ठ नेताओं ने इन कार्यकर्ताओं को विशेष तौर पर प्रशिक्षित किया है। इन्हें सतर्क रहते हुए विरोधियों के दुष्प्रचार व हथकंडे पर नजर रखने को कहा गया है। मतदान केंद्र पर किसी तरह की गड़बड़ी की आशंका होने पर तुरंत इसकी सूचना पदाधिकारियों को देने की हिदायत दी गई है।

यह भी पढ़ें: MCD चुनाव: योगेंद्र यादव का आरोप, प्रत्याशियों को प्रचार से रोकने की हो रहीं कोशिशें

कांग्रेस के पर्यवेक्षक देख रहे हैं बूथ प्रबंधन का काम
 

प्रदेश कांग्रेस ने नगर निगम चुनाव के लिए 70 विधानसभा पर्यवेक्षक तैनात किए हैं। वहीं, राष्ट्रीय नेतृत्व ने जिला स्तर पर पर्यवेक्षकों की तैनाती की है। इनकी देखरेख में चुनाव प्रचार अभियान चलाने के बाद बूथ स्तर पर काम किया जा रहा है। इनकी देखरेख में कार्यकर्ता मतदाता सूची की बारीकी से जांच करने के साथ ही घर-घर जाकर कांग्रेस को समर्थन देने की अपील कर रहे हैं।

MCD चुनाव से जुड़ी खबरों के लिए क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.