विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 21, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

MCD चुनावः आंतरिक सर्वे में AAP की बल्ले-बल्ले, पार्टी जीत रही 218 सीटें

By JP YadavEdited By:
Published: Fri, 21 Apr 2017 07:36 AM (IST)Updated: Fri, 21 Apr 2017 04:39 PM (IST)

पार्टी द्वारा कराए गए सर्वे में दावा किया गया है कि 59 फीसद लोग मानते हैं कि केजरीवाल सरकार ने ...और पढ़ें

MCD चुनावः आंतरिक सर्वे में AAP की बल्ले-बल्ले, पार्टी जीत रही 218 सीटें
MCD चुनावः आंतरिक सर्वे में AAP की बल्ले-बल्ले, पार्टी जीत रही 218 सीटें

नई दिल्ली (जेएनएन)। नगर निगम चुनाव के लिए दो दिन शेष हैं। बृहस्पतिवार की शाम आम आदमी पार्टी के नेता आशीष खेतान ने प्रेस वार्ता में कहा कि पार्टी ने एक एजेंसी के सहयोग से सर्वे कराया है, जिसमें दावा किया है कि पार्टी को कुल 272 सीटों में से 218 सीटें मिलने जा रही हैं। उन्होंने कहा कि सर्वे के नतीजे यह बताते हैं कि दिल्ली के लोगों में आम आदमी पार्टी आज भी लोकप्रिय है।

यह भी पढ़ेंः मनोज तिवारी का केजरीवाल पर हमला- उनकी 56 ईंच की जीभ जो चाहे बोलें 

पार्टी द्वारा कराए गए सर्वे का हवाला देकर उन्होंने बताया कि 62 फीसद लोगों ने दिल्ली में गंदगी के लिए एमसीडी को जिम्मेदार ठहराया है। 60 फीसद लोगों के अनुसार एमसीडी में व्याप्त भ्रष्टाचार इस चुनाव का सबसे बड़ा मुद्दा है। सरकार द्वारा बिजली बिल हाफ तथा पानी बिल माफ से लोग खुश हैं।

59 फीसद लोग मानते हैं कि केजरीवाल सरकार ने सरकारी अस्पतालों और डिस्पेंसरियों को पहले के मुकाबले काफी बेहतर बना दिया है, वहीं 18 फीसद लोग ऐसे भी मिले जिन्होंने या तो अपना या अपने किसी करीबी का इलाज मोहल्ला क्लीनिक में कराया है। निगम चुनाव में अरविंद केजरीवाल की संपत्ति कर माफ की घोषणा से मध्यम वर्ग प्रभावित है।

MCD चुनाव से जुड़ी खबरों के लिए क्लिक करें

आम आदमी पार्टी द्वारा कराए गए सर्वे में भाजपा को 39 सीटों के साथ नंबर दो पर है और कांग्रेस 8 सीटों के साथ नंबर तीन पर बताया गया है। वहीं निर्दलीय और अन्य को 7 सीटें मिलने का अनुमान है। आप नेता आशीष खेतान के अनुसार सर्वे कराने वाली एजेंसी ने कुल 31,507 लोगों से ली गई राय के आधार पर रिपोर्ट तैयार की है।