Lok Sabha Election 2019: भाजपा में शामिल हुए दो पूर्व विधायक तथा बीजद एवं कांग्रेस के नेता व कार्यकर्ता
Lok Sabha Election 2019ओडिशा में दो पूर्व विधायक तथा बालेश्वर जाजपुर एवं कटक जिला के कई नेता व कार्यकर्ता भी भाजपा में शामिल हुए।
भुवनेश्वर, जेएनएन। पूर्व विधायक वृंदावन माझी तथा देवी चांद अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ बीजू जनता दल तथा कांग्रेस पार्टी को छोड़कर भाजपा में शामिल हुए। भाजपा राज्य कार्यालय में आयोजित एक समारोह में केंद्र मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, वरिष्ठ नेता विश्व भूषण हरिचंदन, दामोदर राउत आदि नेताओं की उपस्थिति में यह दोनों नेता तथा कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हुए हैं। इसके अलावा पूर्व पुलिस डीजी प्रकाश मिश्र तथा पूर्व सचिव पंचानन दास भी भाजपा में शामिल हुए। इसी के साथ ही बालेश्वर, जाजपुर एवं कटक जिला के कई नेता व कार्यकर्ता भी भाजपा में शामिल हुए हैं।
खबर के मुताबिक बालेश्वर जिला बालियापाल के पूर्व जिला परिषद सदस्य महेश्वर जेना, भोगराई ब्लॉक के पूर्व जिला परिषद सदस्य आशीष महांति, पूर्व अतिरिक्त एसपी प्रदीप्त कुमार जेना, कटक जिला बीजद उपाध्यक्ष पार्वती दास, वन बिहारी नायक, विकास गिरी, वरिष्ठ वकील सत्य प्रधान आदि भाजपा में शामिल हुए। राज्य भाजपा उपाध्यक्ष समीर महांती ने कहा है कि सभी सदस्य कांग्रेस व बीजू जनता दल को छोड़कर भाजपा में शामिल हुए हैं इससे पार्टी और मजबूत होगी।