Loksabha Election 2019 : भाजपा ने अपने सांसदों के टिकट काटकर उन्हें भी बेरोजगार किया: अखिलेश
भाजपा के वर्तमान सांसदों के टिकट कटने की चर्चाओं के बीच सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने चुटकी ली है। उन्होंने कहा है कि भाजपा अपने सांसदों को फिर से टिकट न देकर खुद को फेल मान लिया है।
लखनऊ, जेएनएन। भारतीय जनता पार्टी के वर्तमान सांसदों के टिकट कटने की चर्चाओं के बीच समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने चुटकी ली है। उन्होंने बुधवार को ट्वीट किया कि-'विकास' पूछ रहा है...सत्ताधारी दल अपने अधिकांश सांसदों को फिर से टिकट क्यों नहीं दे रहा है? इसका मतलब उन्होंने मान ही लिया है कि वो फेल हो चुके हैं, ये फार्मूला टीम पर ही नहीं कप्तान पर भी लागू होना चाहिए।
‘विकास’ पूछ रहा है... सत्ताधारी दल अपने अधिकांश सांसदों को फिर से टिकट क्यों नहीं दे रहा है? इसका मतलब उन्होंने मान ही लिया है कि वो फ़ेल हो चुके हैं. ये फ़ार्मूला टीम पर ही नहीं कप्तान पर भी लागू होना चाहिए.#VikasPoochhRahaHai#MahaParivartan pic.twitter.com/E7dm9YYIzq
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) March 20, 2019
एक अन्य ट्वीट में अखिलेश लिखा है- 'विकास' पूछ रहा है...भाजपा अब और कितने लोगों का रोजगार छीनेगी? बेरोजगारों का कम्पटीशन बढ़ाने के लिए भाजपा ने अपने सांसदों का टिकट काटकर उनको भी बेरोजगार बना दिया है?
‘विकास’ पूछ रहा है... भाजपा अब और कितने लोगों का रोज़गार छीनेगी? बेरोज़गारों का कम्पटीशन बढ़ाने के लिए भाजपा ने अपने सांसदों का टिकट काटकर उनको भी बेरोज़गार बना दिया है? #VikasPoochhRahaHai #MahaParivartan pic.twitter.com/VQPR1LL97W — Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) March 20, 2019
अखिलेश ने प्रधानमंत्री की मै भी चौकीदार अभियान पर भी कटाक्ष करते हुए ट्वीट किया है- ‘विकास’ पूछ रहा है... सारे चौकीदारों की एक-सी यूनिफार्म क्यों नहीं हो सकती? इससे पैसा भी बचेगा और बार-बार कपड़े बदलने का टाइम भी।
‘विकास’ पूछ रहा है... सारे चौकीदारों की एक-सी यूनिफार्म क्यों नहीं हो सकती? इससे पैसा भी बचेगा और बार-बार कपड़े बदलने का टाइम भी.#VikasPoochhRahaHai#KapdeBadaltaChowkidaar#MahaParivartan — Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) March 20, 2019
प्रदेश की भाजपा सरकार को 10 में जीरो नंबर
अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार के दो साल के कार्यकाल में प्रदेश का विकास रुक गया है। सरकार को हर मोर्चे पर विफल ठहराते हुए अखिलेश ने 10 में से जीरो नंबर दिए हैं। भाजपा सरकार की दो साल की उपलब्धियों पर हमला करते हुए सपा अध्यक्ष ने कहा कि फर्जी आंकड़े बनाकर किए जा रहे दावों की सच्चाई लोग अच्छी तरह जानते हैैं।
कानून व्यवस्था में सुधार के दावे को सफेद झूठ
अखिलेश ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कानून व्यवस्था में सुधार के दावे को सफेद झूठ कहा। गृह मंत्रालय के आंकड़ों का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश में सबसे अधिक सांप्रदायिक घटनाओं और मौतों को दर्ज किया गया है। विभिन्न आंकड़े देते हुए अखिलेश ने कहा कि 2017 में प्रदेश में 195 सांप्रदायिक घटनाएं हुईं, जिनमें 44 लोग मारे गए और 540 घायल हुए। पुलिस ने ठोंको नीति अपनाते हुए 63 निर्दोष लोगों के एनकाउंटर कर दिए। इनमें अधिकांश दलित, मुस्लिम और पिछड़े समुदाय के हैं।