Move to Jagran APP

Lok Sabha Election 2019: नाम खुलते ही चुनावी रण की तैयारियों में जुटी BJP

Lok Sabha Election 2019. प्रदेश अध्यक्ष व मुख्यमंत्री ने किया तैयारियों पर मंथन। रविवार को चुनाव की तैयारियों को लेकर चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक बुलाई गई है।

By Alok ShahiEdited By: Published: Sun, 24 Mar 2019 06:43 AM (IST)Updated: Sun, 24 Mar 2019 06:43 AM (IST)
Lok Sabha Election 2019: नाम खुलते ही चुनावी रण की तैयारियों में जुटी BJP

रांची, राज्य ब्यूरो। Lok Sabha Election 2019 - मुख्यमंत्री रघुवर दास और प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा शनिवार को वापस रांची लौट आए। प्रदेश कार्यालय में चुनाव की तैयारियों को लेकर दोनों नेताओं ने विमर्श भी किया। इस मौके पर संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह और राज्यसभा सदस्य महेश पोद्दार भी उपस्थित थे। पार्टी कार्यालय में रविवार को चुनाव की तैयारियों को लेकर चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक भी बुलाई गई है।

loksabha election banner

भाजपा की संकल्प सभा आज से
भाजपा झारखंड के सभी लोकसभा क्षेत्रों में 24 से 26 मार्च के बीच संकल्प सभा का आयोजन करेगी। संकल्प सभा को पार्टी के राष्ट्रीय एवं प्रदेश के शीर्ष नेता संबोधित करेंगे। इस कड़ी में रविवार को जमशेदपुर, चाईबासा एवं हजारीबाग में सभा होगी। हजारीबाग की सभा को राष्ट्रीय महामंत्री भूपेंद्र यादव, जमशेदपुर की सभा को केंद्रीय मंत्री जयंत सिन्हा एवं चाईबासा की सभा को पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा संबोधित करेंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.