Move to Jagran APP

Jamshedpur Lok Sabha Election Result 2019: जमशेदपुर से बीजेपी के विद्धुत वरन महतो आगे

बीजेपी के विद्धुत वरन महतो ने चुनाव जीत लिया है। उन्हें 679632 वोट मिले जबकि चंपई को 377542 मत मिले।

By Gaurav TiwariEdited By: Published: Mon, 20 May 2019 11:28 AM (IST)Updated: Fri, 24 May 2019 04:51 PM (IST)
Jamshedpur Lok Sabha Election Result 2019: जमशेदपुर से बीजेपी के विद्धुत वरन महतो आगे
Jamshedpur Lok Sabha Election Result 2019: जमशेदपुर से बीजेपी के विद्धुत वरन महतो आगे

नई दिल्ली, जेएनएन। Jamshedpur Lok Sabha Election Result: झारखंड राज्य के जमशेदपुर संसदीय क्षेत्र से लोकसभा चुनाव 2019 के लिए बीजेपी के विद्धुत वरन महतो, जेएमएम के चंपई सोरेन और बीएसपी के अशरफ हुसैन के बीच लड़ाई थी। बीजेपी के विद्धुत वरन महतो ने चुनाव जीत लिया है। उन्हें 679632 वोट मिले जबकि चंपई को 377542 मत मिले।

loksabha election banner

वर्ष 2014 में झारखंड राज्य में जमशेदपुर लोकसभा क्षेत्र से बिद्युत बरन महतो का निर्वाचन हुआ। उन्हें 464153 वोट मिले। उनकी पार्टी बीजेपी है। उन्होंने अजय कुमार को 99876 वोटों से हराया। निकटतम प्रतिद्वंद्वी की पार्टी जेवीएम थी। 2014 में कुल 66.33 प्रतिशत वोट पड़े।

जमशेदपुर संसदीय क्षेत्र झारखंड के महत्वपूर्ण लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों में से एक है। 1952 में देश के लिए हुए पहले लोकसभा निर्वाचन में यह सीट अस्तित्व‍ में नहीं थी। 1957 में यहां सांसद चुनने के लिए पहली बार मतदान हुआ। पूर्वी सिंहभूम जिले का यह हिस्सा टाटानगर के नाम से भी जाना जाता है। इस औद्योगिक नगर की स्थापना को पारसी व्यवसायी जमशेदजी नशरवान जी टाटा के नाम से जाना जाता है। 1907 में टाटा आयरन ऐंड स्टील कंपनी (टिस्को) की स्थापना से इस शहर की नींव पड़ी। खड़कई और सुवर्णरेखा नदियों से घिरे इस इलाके में खनिज पदार्थ प्रचुर मात्रा में मिलते हैं। यहां पर टाटा घराने की कई कंपनियों के उत्पादन इकाई जैसे टिस्को, टाटा मोटर्स, टिस्कॉन, टिन्पलेट, टिमकन, ट्यूब डिवीजन स्थापित हैं।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.