Lok Sabha Election 2019: बिहार में मतदान केंद्र के बाहर दिखा कांग्रेस का झंडा, जांच शुरू
Lok Sabha Election 2019 बिहार में लोकसभा चुनाव के दूसरे चरणका मतदान जारी है। इस दौरान कटिहार के एक बूथ के बाहर कांग्रेस का झंडा देखा गया। मामले की जांच शुरू हो चुकी है।
By Amit AlokEdited By: Published: Thu, 18 Apr 2019 10:51 AM (IST)Updated: Thu, 18 Apr 2019 05:28 PM (IST)
पटना [जेएनएन]। बिहार में लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में पांच सीटों के लिए मतदान जारी है। इस बीच कटिहार में एक मतदान केंद्र के बाहर कांग्रेस का झंडा लगा मिला। बाद में झंडा हटा लिया गया। इसकी शिकायत स्थानीय प्रशासन से की गई है। कटिहार में कांग्रेस का झंडा व पर्ची बांटने की भी शिकायत मिली है। प्रशासन ने इसकी जांच शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार कटिहार के त्रिवेणी नायक स्कूल में स्थित मतदान केंद्र के बाहर कांग्रेस का झंडा लगा देखा गया। इसपर पार्टी का चुनाव चिह्न था। स्थानीय लोगाें के अनुसार उन्होंने प्रशासन को इससे अवगत कराया। इसके बाद झंडा हटा दिया गया।
विदित हो कि कटिहार में कांग्रेस से तारिक अनवर प्रत्याशी हैं। घटना की बाबत उनकी या पार्टी की प्रतिक्रिया फिलहाल नहीं मिल सकी है।
तारिक अनवर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) छोड़कर कांग्रेस में आए हैं। वे कटिहार से पांच बार लोकसभा चुनाव जीत चुके हैं। छठी बार चुनावी मैदान में हैं। इस बार तारिक अनवर का मुकाबला जेडीयू के दुलालचंद गोस्वामी से है। हालांकि, एनसीपी के मोहम्मद शकूर भी मैदान में हैं, जो तारिक अनवर के लिए परेशानी खड़ी कर सकते हैं।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें