Move to Jagran APP

Lok Sabha Election 2019: झारखंड BJP में रांची, चतरा और कोडरमा पर अब भी सस्पेंस

Lok Sabha Election 2019. भाजपा ने शनिवार को झारखंड के 13 में से सिर्फ 10 सीटों पर उम्‍मीदवारों की घोषणा की। तीनों सीटों के मौजूदा सांसदों की इससे सांस अटकी है।

By Alok ShahiEdited By: Published: Sun, 24 Mar 2019 06:23 AM (IST)Updated: Sun, 24 Mar 2019 06:23 AM (IST)
Lok Sabha Election 2019: झारखंड BJP में रांची, चतरा और कोडरमा पर अब भी सस्पेंस

रांची, राज्य ब्यूरो। Lok Sabha Election 2019 - लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने झारखंड की दस सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। अब सभी की निगाहें शेष बची तीन सीटों रांची, कोडरमा और चतरा पर टिकी हैं। तीनों ही सीटों पर भाजपा काबिज है। इन सभी सीटों को लेकर भाजपा के पास विकल्प भी है, जिसे लेकर भाजपा सांसदों की सांसे अटकी हैं। इन सीटों पर सोमवार को निर्णय लिया जा सकता है।

loksabha election banner

रांची सांसद रामटहल चौधरी का टिकट कटने की चर्चा जोरों पर है। कडिय़ा मुंडा के बाद वे भाजपा में दूसरे सबसे उम्रदराज सांसद हैं। कडिय़ा का टिकट कट गया है, अब निगाहें रामटहल चौधरी पर हैं। रांची से जिन अन्य नामों की चर्चा हैं उनमें खादी बोर्ड के अध्यक्ष संजय सेठ, नवीन जायसवाल, आदित्य साहू समेत कुछ अन्य नाम बताए जाते हैं। वहीं, सांसद सुनील सिंह अभी चतरा के सबसे सशक्तदावेदार बताए जा रहे हैं।

यहां से दिल्ली के एक नेता सीधे अपनी पैरवी के बल पर प्रयासरत हैं। रांची के भी कुछ दावेदार चतरा से भी प्रयासरत हैं। कोडरमा के वर्तमान सांसद रवींद्र कुमार राय को भाजपा रिपीट करेगी, इसे लेकर भी संशय है। यहां भाजपा के पास प्रणव वर्मा समेत कुछ अन्य विकल्प मौजूद हैं। अन्नपूर्णा के भाजपा में शामिल होने की चर्चा जोरों पर हैं। यदि वे शामिल होती हैं तो कोडरमा और चतरा दोनों के समीकरण नए सिरे से बुने जाएंगे। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.