Move to Jagran APP

Lok Sabha Election 2019: पलामू में चौदह के चुनाव में भाजपा ने रचा था इतिहास

Lok Sabha Election 2019. वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने राजद को 2 लाख 63 हजार 982 मतों से करारी शिकस्‍त दी थी।

By Alok ShahiEdited By: Published: Fri, 22 Mar 2019 10:35 AM (IST)Updated: Fri, 22 Mar 2019 10:35 AM (IST)
Lok Sabha Election 2019: पलामू में चौदह के चुनाव में भाजपा ने रचा था इतिहास
Lok Sabha Election 2019: पलामू में चौदह के चुनाव में भाजपा ने रचा था इतिहास

पलामू, [तौहीद रब्बानी]। Lok Sabha Election 2019 - पलामू लोकसभा सीट हमेशा सभी दलों के लिए प्रतिष्ठा की सीट रही है। इस सीट पर कांग्रेस का एकक्षत्र राज रहा। बाद में भाजपा ने सेंध लगाते हुए चार बार कब्जा जमाया। इसमें हैट्रिक भी शामिल है। इस सीट पर राजद आम व उपचुनाव मिलाकर दो बार व झामुमो एक बार काबिज रही। 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी विष्णु दयाल राम ने राजद को 2 लाख 63 हजार 942 वोट के बड़े अंतर से हराकर कब्जा जमाया था।

loksabha election banner

यह पलामू संदसीय सीट पर अब तक की सबसे बड़ी जीत थी। इस चुनाव में भाजपा को 4 लाख 76 हजार 513 वोट मिले थे। राजद प्रत्याशी मनोज कुमार 2 लाख 12 हजार 571 वोट प्राप्त कर दूसरे नंबर पर थे। भाजपा ने राजद को 2 लाख 63 हजार 942 मतों से करारी शिकस्त दी थी। तीसरे नंबर पर झारखंड विकास मोर्चा प्रजातांत्रिक के प्रत्याशी घुरन राम रहे थे। इन्हें 1 लाख 56 हजार 032 मत मिले थे।

2009 में झामुमो के सिटिंग सांसद कामेश्वर बैठा को टिकट नहीं मिला था। इस सीट से झामुमो ने प्रत्याशी भी नहीं उतारा था। इससे नाराज पूर्व नक्सली व सीटिंग सांसद कामेश्वर बैठा आल इंडिया त्रिमुल कांग्रेस से चुनाव लड़ गए। इन्हे महज 37 हजार 43 वोट मिले थे। बसपा प्रत्याशी रामपति रंजन को 20 हजार 481 व निर्दलीय प्रत्याशी श्याम लाल राम को 9592, रविंद्र कुमार रवि को 9145, भाकपा माले के प्रत्याशी सुषमा मेहता को 8386, जदयू प्रत्याशी रहे पलामू के पूर्व सांसद जोरावर राम को 7538 मत मिले थे। अन्य निर्दलीय विनोद राम को 8889, अशोक राम को 5648, बहुजन मुक्ति पार्टी के लालदेव राम को 4432 मत मिले थे। इसमें नोटा को 18287 मत मिला था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.