Move to Jagran APP

Loksabha Election 2019 : सबसे अमीर गठबंधन प्रत्याशी अजीत बालियान पर है 15 करोड़ से अधिक की संपत्ति

बसपा सपा व रालोद गठबंधन के प्रत्याशी अजीत बालियान संपत्ति के मुकाबले में अन्य प्रत्याशियों के काफी हैं। नामांकन के साथ दिए गए ब्यौरे के अनुसार 12 करोड़ से अधिक तो इनके पास चल संपत

By Edited By: Published: Tue, 26 Mar 2019 04:00 PM (IST)Updated: Wed, 27 Mar 2019 09:13 AM (IST)
Loksabha Election 2019 : सबसे अमीर गठबंधन प्रत्याशी अजीत बालियान पर है 15 करोड़ से अधिक की संपत्ति
Loksabha Election 2019 : सबसे अमीर गठबंधन प्रत्याशी अजीत बालियान पर है 15 करोड़ से अधिक की संपत्ति

अलीगढ़ (जेएनएन)। बसपा, सपा व रालोद गठबंधन के प्रत्याशी अजीत बालियान संपत्ति के मुकाबले में अन्य प्रत्याशियों के काफी हैं। नामांकन के साथ दिए गए ब्यौरे के अनुसार 12 करोड़ से अधिक तो इनके पास चल संपत्ति ही हैं। इसमें 8.70 करोड़ की उनके खुद के पास व 3.97 करोड़ इनकी पत्नी के पास हैं। इसके अलावा अचल संपत्ति में भी इनके पास 3.85 करोड़ की भूमि है। पत्नी के पास 47 लाख की जमीन है।

असलाह व जेवर के शौकीन
बालियान असलाह व जेवर के भी शौकीन हैं। इनके पास 32 बोर की पिस्टल, 315 बोर की रायफल है। इन दोनों की कीमत डेढ़ लाख से अधिक है। इसके साथ ही इनके पास 250 ग्राम गोल्ड है। इसके अलावा पत्नी के पास 1250 ग्राम सोने के जेवर हैं।

सबसे अधिक पढ़े-लिखे

अजीत बलियान अब तक नामांकन करने वालों में सबसे अधिक पढ़े-लिखे प्रत्याशी हैं। यह चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी से पीएचडी हैं। इन पर कोई अपराधिक मुकदमा भी नहीं हैं।

loksabha election banner



 कांग्रेस प्रत्याशी बिजेंद्र सिंह भी करोड़ पति
 कांग्रेस प्रत्याशी बिजेंद्र सिंह भी करोड़ पति हैं। इनके परिवार के पास कुल 1.78 करोड़ की चल-अचल संपत्ति है। हालांकि अगर पिछले पांच साल की बात करें तो बिजेंद्र की संपत्ति में नौ लाख के करीब की बढ़ोत्तरी हुई हैं। वहीं पत्नी की संपत्ति में डेढ़ लाख कमी आई है। चौ. बिजेंद्र सिंह 2014 में भी कंग्रेस के प्रत्याशी के ओर से चुनावी मैदान में थी। इस दौरान भी इन्होंने संपत्ति का ब्यौरा दिया। 2014 में इनके परिवार के पास कुल 1.70 करोड़ की चल-अचल संपत्ति थी। इसमें 12.92 लाख की चल तो 1.58 करोड़ की अचल संपत्ति शामिल थी। अब इनके द्वारा दिए गए नए ब्यौरे के अनुसार इन पर 1.78 करोड़ की संपत्ति थी। इसमें 20.60 लाख की चल तो 1.58 करोड़ की अचल संपत्ति शामिल थी। कुल संपत्ति में आठ लाख के करीब इजाफा हुआ है। शैक्षिक योग्यता स्नातक है।

42 लाख का है कर्ज
चौ. बिजेंद्र सिंह के परिवार पर 42 लाख से अधिक कर्ज है। इसमें उनके स्वयं पर 34.51 लाख व पत्नी पर 8.21 लाख कर्ज है।

चार मुकदमे हैं दर्ज
चौ. बिजेंद्र सिंह के पास एक स्कॉर्पियो कार व दो असलाह हैं। इसमें स्वयं के पास एक रिवॉल्वर तो पत्नी के पास दुनाली बंदूक है। वहीं बिजेंद्र के पास 50 ग्राम सोने के जेवर हैं तो पत्नी के 110 ग्राम सोने के जेवर हैं। इसके साथ ही इन पर चार मुकदमे भी हैं। इनमें दो चेक बाउंस होने से संबंधित हैं तो दो मुकदमे अन्य मामलों के हैं। मुकदमे वाले अब तक जिले के यह पहले प्रत्याशी हैं।

ये भी हैं करोड़पति
आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी सतीश शर्मा भी करोड़ पति हैं। दिए गए ब्यौरे के अनुसार पर इनके परिवार पर कुल 13 लाख से अधिक चल संपत्ति है। इसके साथ ही पांच करोड़ से अधिक की अचल संपत्ति है। इनमें से अधिक कृषि क्षेत्र व आवासीय भवन शामिल हैं।

पहली बार पांच साल का रिटर्न
आयोग के निर्देश पर सभी प्रत्याशियों ने पहली बार पांच साल का रिर्टन का रिकॉर्ड भी दिया गया। 2014 के चुनावों तक प्रत्याशी अपने इच्छा से रिटर्न दे देते थे। 2017 विधानसभा चुनव में भी यही स्थिति थी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.