विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 29, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नौकरी मांगने गई युवती की लुट गई आबरू...पढ़ें खबर

By Amit MishraEdited By:
Published: Tue, 29 Dec 2015 04:06 PM (IST)Updated: Wed, 30 Dec 2015 07:47 AM (IST)

नौकरी का झांसा देकर एक महिला के साथ सामुहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपी महिला को एक ...और पढ़ें

News Article Hero Image

फरीदाबाद। नौकरी का झांसा देकर एक महिला के साथ सामुहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपी महिला को एक होटल में ले गए और जबरन उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने मेडिकल करवाने के बाद मामला दर्ज कर लिया है।

छोटे भाई की पत्नी के साथ जेठ ने बंद कमरे में क्या किया - पढ़ें खबर

पढ़ें पूरी खबर

पीड़ित महिला ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि करीब दो महीने पहले उसके पास दीवानचंद नाम के शख्स का फोन आया। फोन करने वाले शख्स ने पीड़िता से कहा कि उसकी कंपनी में नौकरी के लिए महिलाओं की जरूरत है और वह उसे नौकरी दे सकता है।

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि 26 दिसंबर को एक बार फिर उसके पास दीवानचंद का फोन आया और उसने महिला को नौकरी के लिए तय पते पर आने के लिए कहा। महिला के मुताबिक तय समय पर वह बताए गए स्थान पर पहुंच गई।

शराब पिलाकर युवक का काट डाला गुप्तांग - क्यों, पढ़ें खबर

महिला के मुताबिक थोड़ी देर बाद एक कार में सवार होकर दो युवक उसके पास आए और कंपनी का नाम बताकर उसे कार में बैठा लिया। कार सवार युवक महिला को एक होटल में ले गए और उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। आरोपियों ने मुंह खोलने पर महिला को जान से मारने की धमकी भी दी। घर लौटने पर पीड़िता ने अपने पति को पूरी घटना बताई जिसके बाद पूरे मामले की शिकायत महिला थाने में की गई।