विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 04, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

टीवी सीरियल देख रही लड़की की चोटी काट ले गई 'काली बिल्ली', पुलिस भी हैरान

By JP YadavEdited By:
Published: Fri, 04 Aug 2017 07:52 AM (IST)Updated: Fri, 04 Aug 2017 08:55 PM (IST)

घटना के बाद लड़की मुस्कान बेहोश है। जिससे परिजनों ने मुस्कान को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया है।

टीवी सीरियल देख रही लड़की की चोटी काट ले गई 'काली बिल्ली', पुलिस भी हैरान
टीवी सीरियल देख रही लड़की की चोटी काट ले गई 'काली बिल्ली', पुलिस भी हैरान

नई दिल्ली (जेएनएन)। महिलाओं की चोटी काटने की घटनाएं दिल्ली-एनसीआर में लगातार बढ़ती जा रही हैं। राष्ट्रीय राजधानी और आसपास के इलाकों में इस तरह की घटनाएं लगातार होने से लोग दहशत में हैं। खासकर महिलाएं बुरी तरह डरी हुई हैं। इस कड़ी में दिल्ली से सटे गाजियाबाद में 12 साल की लड़की की चोटी काटने का मामला सामने आया है।  

लोनी के आर्यनगर कॉलोनी में टीवी देख रही 12 वर्षीय मुस्कान की किसी ने चोटी काट ली। पूरी घटना बृहस्पतिवार रात 11: 30 बजे की है।

यह भी पढ़ेंः चोटी गैंग की दहशतः रात को घर में सो रही महिला व उसकी बेटियों के काटे बाल

परिजनों ने बताया कि मुस्कान कमरे में टीवी देख रही थी। इस बीच अचानक  बिजली चले जाने के बाद  मुस्कान चिल्लाने लगी। कमरे के अंदर जाकर देखा तो उसकी दोनों चोटी कटी हुई थी।

वहीं, पीड़ित मुस्कान ने बताया कि चोटी काली बिल्ली काटकर गायब हो गई। घटना के बाद मुस्कान बेहोश है। जिससे परिजनों ने मुस्कान को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया है। लोनी बॉर्डर थाना प्रभारी अरुण कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। 

यह भी पढ़ेंः दिल्ली पर चोटी गैंग का खौफ कायम, बड़ा सवाल, आखिर कैसे कट रहे हैं बाल

उधर, यूपी के बिसाहड़ा गांव (गौतमबुद्धनगर) में बीएससी की छात्रा की बृहस्पतिवार रात को चोटी कट गई। दहशत के चलते छात्रा को दादरी के नवीन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिले में अब तक चोटी काटने की चार घटनाएं सामने आ चुकी हैं।