विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 13, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मकसूद के बाद खूंखार बाघ ने भैंरों सिंह पर किया वार

By Ramesh MishraEdited By:
Published: Sat, 13 Feb 2016 12:47 PM (GMT+05:30)Updated: Sat, 13 Feb 2016 03:06 PM (GMT+05:30)

2014 में मकसूद नामक युवक पर हमले के बाद चर्चा में आए सफेद बाघ विजय ने खाना खिलाने आए चिडिय़ाघर ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली । 2014 में मकसूद नामक युवक पर हमले के बाद चर्चा में आए सफेद बाघ विजय ने खाना खिलाने आए चिडिय़ाघर के कर्मचारी पर हमला कर उसे घायल कर दिया। उसने कर्मचारी की दो अंगुलियां खा ली और खींचने से कर्मचारी के हाथ की हड्डी टूट गई।

बीट नंबर आठ में जब कर्मचारी भैरो सिंह बाघ को खाना दे रहा था तो उसी समय जाली के दूसरी तरफ खड़े बाघ ने उस पर हमला कर दिया और उसका हाथ पकड़ कर अंदर घसीटने लगा। दोनों के बीच लोहे की जाली होने के कारण बाघ कर्मचारी को अंदर नहीं घसीट पाया।

इस बीच वहां खड़े अन्य लोगों ने भैरो सिंह के चीखने की आवाज सुनी तो हल्ला मचाकर और डंडों से डराकर किसी तरह कर्मचारी का हाथ बाघ के मुंह से छुड़वाया, लेकिन हमला इतना जोरदार था कि कर्मचारी के हाथ की हड्डी टूट गई। तब तक बाघ कर्मचारी के हाथ की दो उंगली खा गया।

भैरो सिंह को तुरंत चिडिय़ाघर के अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज किया गया। जानकारों के मुताबिक वह खाना देते समय कर्मचारी पिंजरे के ज्यादा करीब चला गया था, जिससे बाघ उसे खींचने लगा। विजय के हमले से अब चिडिय़ाघर के कर्मचारी सकते में हैैं और उसको खाना देने की बात कतरा रहे हैैं। वहीं इस बारे में चिडिय़ाघर प्रशासन की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली है।