Move to Jagran APP

अपोलो किडनी रैकेट: किडनी के लिए रचाई फर्जी शादी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

अपोलो किडनी रैकेट मामले मेंं पुलिस ने 2 और लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियोंं के नाम भूले सिंह व सरोजवती हैं। दोनोंं गाजियाबाद के रहने वाले हैं।

By Amit MishraEdited By: Published: Sun, 07 Aug 2016 02:45 PM (IST)Updated: Mon, 08 Aug 2016 07:54 AM (IST)

नई दिल्ली [जेएनएन]। अपोलो किडनी रैकेट मामले मेंं नियम कानून को ताक पर रखकर अवैध तरीके से किडनी खरीदने व अपोलो अस्पताल मेंं ट्रांसप्लांट कराने वाले दो आरोपियो ने शनिवार को सरिता विहार थाने पहुंचकर समर्पण कर दिया। समर्पण के पश्चात पुलिस ने दोनोंं को गिरफ्तार कर लिया।

डीसीपी दक्षिण-पूर्वी जिला मंदीप सिंह रंधावा ने गिरफ्तारी की पुष्टि की है। गिरफ्तार आरोपियोंं के नाम भूले सिंह व सरोजवती हैं। दोनोंं गाजियाबाद के रहने वाले हैं। भूले सिंह दिल्ली जलबोर्ड मेंं जेई है। उसने अपने बेटे आशुतोष का अपोलो अस्पताल मेंं अवैध तरीके से किडनी खरीद फरोख्त कर ट्रांसप्लांट करवाया था।

जम्मू से जुड़े अपोलो किडनी रैकेट के तार, पुलिस ने की छापेमारी

सरोजवती, आशुतोष की बुआ है। पुलिस के मुताबिक आशुतोष की किडनी खराब होने पर उसके पिता ने रैकेट का मास्टर माइंड टी राजकुमार राव से संपर्क किया था। उसने कानपुर के रहने वाले भानू प्रताप से छह लाख मेंं किडनी दिलवा दी थी। ट्रांसप्लांट से पहले जब दस्तावेज जुटाए जा रहे थे तब आशुतोष की बुआ सरोजवती ने शपथ पत्र मेंं डोनर भानू प्रताप को अपना पति बता दिया था और उसके साथ फोटो भी खिंंचवाई थी, जो ट्रांसप्लांट की फाइल मेंं मिली थी। आशुतोष के पिता ने शपथ पत्र मेंं डोनर को अपना जीजा बताया था। आशुतोष को पुलिस ने एक महीना पहले गिरफ्तार कर लिया था।

अपोलो हॉस्पिटल में किडनी रैकिट का पर्दाफाश, 5 गिरफ्तार

पुलिस अधिकारी के मुताबिक पहले 13 आरोपी गिरफ्तार हुए थे लेकिन इन दोनोंं के बाद गिरफ्तार आरोपियो की संख्या 15 हो गई है। ज्ञात रहे बीते 2 जून की रात पश्चिम बंगाल की रहने वाली मोमिता नाम की महिला की शिकायत पर सरिता विहार थाना पुलिस की टीम ने रात को अपोलो अस्पताल मेंं छापा मारकर 5 आरोपियोंं को गिरफ्तार कर किडनी रैकेट मामले का भंडाफोड़ किया था। उसके बाद अब तक 15 आरोपियो की गिरफ्तारी हो चुकी है।


This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.