Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    छह देशों के सेक्‍स रैकट के तार दिल्‍ली से जुड़े, चिट्ठी से खुला राज

    By Amit MishraEdited By:
    Updated: Sun, 22 Nov 2015 09:26 AM (IST)

    शहनाज और नाज की हत्या के मामले ने दिल्ली में वर्षों से पर्दे के पीछे चल रहे बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ कर दिया है। इस रैकेट में विदेशी लड़कियों का ...और पढ़ें

    Hero Image

    दिल्ली [मुकेश ठाकुर]। शहनाज और नाज की हत्या के मामले ने दिल्ली में वर्षों से पर्दे के पीछे चल रहे बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ कर दिया है। इस रैकेट में विदेशी लड़कियों का उपयोग किया जा रहा है। पुलिस को मिली शहनाज की चिट्ठी से पता चला है कि दिल्ली में चल रहे सेक्स रैकेट के तार विदेश से भी जुड़े हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उज्बेकिस्तान, कजाकिस्तान, नेपाल, तुर्की और रूस जैसे देशो की गरीब लड़कियों को नौकरी दिलाने के बहाने दिल्ली बुलाकर देह व्यापार में डाल दिया जाता है। शहनाज को भी उज्बेकिस्तान के होराज्म से पहले ताशकंद फिर अलमैटी (कजाकिस्तान), इस्तांबुल, काठमांडू और वहां से दिल्ली लाया गया था।

    शहनाज के पत्र के अनुसार, लड़कियो को शारीरिक और मानसिक यातनाएं भी दी जाती हैं। सूत्रों के अनुसार पुलिस की जांच में कई सफेद पोश लोगों के नाम सामने आ रहे हैं। दिल्ली पुलिस ने इस मामले में रेहान, विकास और उसके कुछ साथियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की है।

    ये सब कभी सोनू पंजाबन के लिए काम करते थे। अब ये उससे अलग हो गए हैं। सूत्रों के अनुसार दिल्ली पुलिस इस मामले में एक सब इंस्पेक्टर को भी हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। उस पर इस रैकेट से जुड़े होने का आरोप है।