शादीशुदा महिला ने अवैध संबंध के बाद प्रेमी का किया कत्ल
एक शादीशुदा महिला ने एक युवक को फंसाकर पहले उससे शारीरिक संबंध बनाए बाद में उसका कत्ल कर दिया। इस हत्या में दो अन्य युवक भी श्ाामिल हैं। मामला दिल्ली के सरोजनी नगर थाना क्षेत्र का है।
दिल्ली । एक शादीशुदा महिला ने एक युवक को फंसाकर पहले उससे शारीरिक संबंध बनाए बाद में उसका कत्ल कर दिया। इस हत्या में दो अन्य युवक भी श्ाामिल हैं। मामला दिल्ली के सरोजनी नगर थाना क्षेत्र का है।
दक्षिणी दिल्ली के सरोजनी नगर में एक शादीशुदा महिला का दिल एक युवक पर आ गया। धीरे-धीरे यह दोस्ती प्रेम में बदल गई और दोनों के बीच शारीरिक संबंध बन गए। हालांकि पुलिस उस कारणों की तलाश कर रही है कि आखिर हत्या के पीछे क्या वजह हो सकती है।
पढ़े : बेवफा पत्नी को लग गई थी गैर मर्द से शारीरिक संबंध बनाने की लत
फिलहाल महिला ने अपना जुल्म कबूल लिया है। उसने पुलिस को बताया कि दक्षिण दिल्ली के सरोजनी नगर इलाके में उसने युवक संतोष कुमार की थी। संतोष से किसी बात पर अनबन होने की वजह से महिला ने अपने दो सहयोगियों के साथ मिलकर संतोष की गला घोंटकर हत्या कर दी।
पुलिस ने 40 साल की महिला व उसके दोनों सहयोगी बबलू (28) व दिनेश (30) को दबोच लिया है। मृतक की शिनाख्त मथुरा निवासी संतोष कुमार (25) के रूप में हुई है।