विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 26, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भूकंप के कारण रूकी दिल्ली मेट्रो, कुछ देर बाद ही शुरू हो सका संचालन

By Amit MishraEdited By:
Published: Mon, 26 Oct 2015 06:29 PM (IST)Updated: Mon, 26 Oct 2015 06:37 PM (IST)

राष्ट्रीय राजधानी में भूकंप के झटके महसूस होने के बाद दिल्ली-एनसीआर में मेट्रो रेल संचालन रोक दिया गया। विस्तृत जांच ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नयी दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में भूकंप के झटके महसूस होने के बाद दिल्ली-एनसीआर में मेट्रो रेल संचालन रोक दिया गया। विस्तृत जांच प्रक्रिया पूरी होने के बाद मेट्रो का संचालन 15 मिनट बाद फिक से शुरू कर दिया गया।

15 मिनट बाद शुरू हुई मेट्रो सेवा में ट्रेनों की गति बेहद धीमी रही जिसकी वजह से हजारों की संख्या में यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।

डीएमआरसी के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘‘भूकंप के मद्देनजर मेट्रो सेवा को दिन में दो बजकर चालीस मिनट से दो बजकर पचपन मिनट तक रोक दिया गया। उसके बाद पूरी अवसंरचना की सुरक्षा जांच के बाद ही सामान्य संचालन शुरू हो गया।’’ अधिकारी ने बताया कि सामान्य प्रक्रिया के तहत ट्रेन को रोका गया और विस्तृत सुरक्षा जांच भी उसी का हिस्सा है।

अधिकारी ने कहा, ‘‘हमने किसी संभव डिरेलमेंट या स्टेशनों की अवसंरवचना में क्षति की जांच की। सभी महत्वपूर्ण पहलूओं की जांच की गयी।’’ दिल्ली और एनसीआर के प्रमुख शहरों.. नोएडा, गुड़गांव और फरीदाबाद को जोड़ने वाली इस मेट्रो रेल में रोजाना करीब 27 लाख लोग यात्रा करते हैं।

भूकंप का यह झटका अपराह्न तकरीबन दो बज कर 40 मिनट पर आया जिसका केन्द्र अफगानिस्तान में हिंदुकुश पर्वत श्रंखला में स्थित था। इससे देश में जम्मू-कश्मीर, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली, पंजाब, उत्तराखंड और राजस्थान जैसे अनेक राज्यों में झटके महसूस किए गए।