विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 15, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सुनंदा पुष्कर की मौत नेचुरल नहीं थी: भीमसेन बस्सी

By JP YadavEdited By:
Published: Fri, 15 Jan 2016 02:24 PM (IST)Updated: Sat, 16 Jan 2016 10:08 AM (IST)

सुनंदा पुष्कर मौत मामले को लेकर दिल्ली पुलिस आयुक्त भीमसेन बस्सी ने कहा है कि अभी तक के मिले सबूतों ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। शशि थरूर की पत्नी सुनंदा पुष्कर की मौत जहर की वजह से हुई थी। दिल्ली पुलिस को मिली एक मेडिकल रिपोर्ट में इस बात को कन्फर्म किया गया है। पुलिस कमिश्नर बीएस बस्सी ने कहा है कि अभी तक के मिले सबूतों के आधार पर यह कहा जा सकता है कि सुनंदा की मौत नेचुरल नहीं थी।

रिपोर्ट मिलने को लेकर दिल्ली पुलिस ने आज कहा कि वह कांग्रेस सांसद शशि थरूर की दिवंगत पत्नी सुनंदा पुष्कर की विसरा रिपोर्ट का अध्ययन कर रही है।

दिल्ली पुलिस के आयुक्त भीमसेन बस्सी ने ट्वीट कर बताया कि सुनंदा पुष्कर मौत मामले में मेडिकल बोर्ड का सुझाव मिला है। कानून एवं व्यवस्था के विशेष आयुक्त दीपक मिश्रा मामले में हुई प्रगति की जांच कर रहे हैं।

गौरतलब है कि सुनंदा पुष्कर 17 जनवरी, 2014 को दक्षिणी दिल्ली के होटल के एक कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में मृत मिली थीं। उनकी उम्र 52 साल थी।